एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:58

बागपत में छत से गिरकर एक युवक की मौत

बागपत 09 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में घर की छत से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।
परिजनों के अनुसार अजय (28) शनिवार की देर रात किसी काम से घर की छत पर गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार के लोग उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सं,जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र छत युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
प्रकाशित तिथि
09/08/26 14:20
पिछला अपडेट
09/08/26 14:20
स्थान
India