Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:43 Hrs(IST)
पार्लियामेंट

न्यायाधिकरण सुधार विधेयक विपक्ष के बहिर्गमन के बीच राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित , लगी संसद की मुहर

11 Aug 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) राज्यसभा ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के बहिर्गमन के बीच मंगलवार को न्यायाधिकरण सुधार विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया जिससे इस पर संसद की मुहर लग गयी।

आगे देखे..

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संंशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा से पारित

11 Aug 2026 | 3:47 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के अधिकार क्षेत्र और वित्तीय क्षमताओं का विस्तार करने वाला राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संंशोधन) विधेयक, 2026 मंगलवार को बिना चर्चा के पारित किया गया।

आगे देखे..

केरल का नाम बदलने वाला विधेयक लोकसभा से पारित

11 Aug 2026 | 3:41 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बीच केरल का नाम बदलकर केरलम् करने के प्रावधान वाला केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के लोकसभा से पारित किया गया।

आगे देखे..
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

11 Aug 2026 | 3:13 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदारों के नाम उजागर करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

आगे देखे..
विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार: बिरला

विद्यार्थियों के मामले में गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार: बिरला

11 Aug 2026 | 3:00 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मामले में सदन में चर्चा और गृह मंत्री के जवाब को लेकर सहमत है तथा इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित नहीं की जानी चाहिए।

आगे देखे..
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा में बाधित रहा प्रश्नकाल

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा में बाधित रहा प्रश्नकाल

11 Aug 2026 | 2:39 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल बाधित रहा और छह मिनट के भीतर कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

आगे देखे..
राम मंदिर में चढ़ावा चाेरी पर विपक्ष का राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

राम मंदिर में चढ़ावा चाेरी पर विपक्ष का राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

11 Aug 2026 | 12:35 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) राज्यसभा में विपक्ष के सदस्यों ने मंगलवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी और शून्यकाल की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी।

आगे देखे..
विपक्ष के हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

11 Aug 2026 | 12:33 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में मंगलवार को विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के जिम्मेदारों के नाम उजागर करने और अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

आगे देखे..