Saturday, Apr 11 2026 | Time 23:40 Hrs(IST)
खेल

नाओबा मेइतेई के स्टॉपेज-टाइम गोल ने राजस्थान यूनाइटेड के लिए तीन अंक पक्के किए

07 Apr 2026 | 9:18 PM

जयपुर, 07 अप्रैल (वार्ता) नाओबा मेइतेई के स्टॉपेज-टाइम में किए गए एक शानदार गोल की मदद से राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में खेले गए स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 के मुकाबले में गोकुलम केरल एफसी को 1-0 से हरा दिया।

आगे देखे..

तमीम इकबाल होंगे बीसीबी के नए अध्यक्ष

07 Apr 2026 | 9:08 PM

ढाका, 07 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश सरकार ने मंगलवार को अमीनुल इस्लाम की अगुआई वाले बीसीबी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स को भंग करने के बाद तमीम इक़बाल को नया बीसीबी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आगे देखे..

ललित को रजत, सुनील को कांस्य पदक

07 Apr 2026 | 8:59 PM

बिश्केक (किर्गिस्तान), 07 अप्रैल (वार्ता) पूर्व अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता ललित ने मंगलवार को यहाँ 2026 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक जीता।

आगे देखे..

ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो ने शुरुआती जीत के साथ भारत की अगुवाई की

07 Apr 2026 | 8:53 PM

निंगबो, 07 अप्रैल (वार्ता) भारत की शीर्ष मिक्स्ड डबल्स जोड़ी, ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पहले दिन अपने अभियान की ज़ोरदार शुरुआत की।

आगे देखे..

एमसीए गुरुवार को वानखेड़े में रवि शास्त्री स्टैंड का अनावरण करेगा

07 Apr 2026 | 8:47 PM

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) गुरुवार (9 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री स्टैंड का अनावरण करेगा और स्टेडियम के गेट दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी को समर्पित करेगा।

आगे देखे..

बाले गोल्फ स्टर्लिंग स्विंगर्स को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचे

07 Apr 2026 | 7:29 PM

नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) आज यहाँ ऐतिहासिक दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित 'दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग के 9वें दिन के बाद, बाले गोल्फ ने लगातार तीन गेम जीतकर स्टर्लिंग स्विंगर्स को उनके ग्रुप में शीर्ष स्थान से हटा दिया।

आगे देखे..

ऑस्ट्रेलिया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में वार्नर गिरफ्तार

07 Apr 2026 | 7:20 PM

कैनबरा, 07 अप्रैल (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पर सप्ताहांत में सिडनी के पूर्वी उपनगरों में हुई एक घटना के बाद, शराब पीकर गाड़ी चलाने (मिड-रेंज ड्रिंक ड्राइविंग) का आरोप लगाया गया है।

आगे देखे..

ओडिशा की लड़कियों और बिहार के लड़कों ने जीते खिताब

07 Apr 2026 | 6:36 PM

भुवनेश्वर, 07 अप्रैल (वार्ता) 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) रग्बी चैंपियनशिप 2025–26 की अंडर-17 प्रतियोगिताएं कलिंगा स्टेडियम में रोमांचक प्रदर्शनों के साथ संपन्न हुईं, जिसमें मेजबान ओडिशा ने लड़कियों का खिताब जीता, जबकि बिहार लड़कों की श्रेणी में चैंपियन बनकर उभरा।

आगे देखे..

पलक और मुकेश ने विश्व चैंपियनों को चौंकाया, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

07 Apr 2026 | 6:29 PM

ग्रेनाडा (स्पेन), 07 अप्रैल (वार्ता) भारत ने स्पेन के ग्रेनाडा में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

आगे देखे..

ध्रुव श्योरण ने पहले दिन एक शॉट की बढ़त बनाई

07 Apr 2026 | 6:23 PM

विशाखापत्तनम, 07 अप्रैल (वार्ता) डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई विजेता ध्रुव श्योरण ने विशाखापत्तनम के ईस्ट प्वाइंट गोल्फ क्लब में खेले जा रहे 1 करोड़ रुपये इनामी राशि वाले आंध्र ओपन 2026 के पहले राउंड में चार अंडर 67 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की।

आगे देखे..

मीनाक्षी और जैस्मीन का जलवा, छह महिला मुक्केबाज फाइनल में

07 Apr 2026 | 6:09 PM

उलानबटार, 07 अप्रैल (वार्ता) एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का शानदार अभियान जारी रहा, जिसमें कुल आठ मुक्केबाज-छह महिलाएं और दो पुरुष-फाइनल में पहुंच गए।

आगे देखे..