Tuesday, Dec 16 2025 | Time 09:26 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बीपीएससी अभ्यर्थियों पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण : गगन

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अभ्यर्थियों पर कार्रवाई करने के निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
श्री गगन ने सोमवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक हुआ या नहीं यह तो जांच का विषय है और किसी निष्पक्ष एजेंसी द्वारा हीं जांच होनी चाहिए। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने की जिम्मेदारी प्रशासन और बीपीएससी की थी और जांच की जिम्मेदारी और कार्रवाई का अधिकार भी उन्हें हीं दिया जाना कहां का न्याय है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह बात तो प्रशासन भी स्वीकार कर चुकी है कि बहुत से अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे बाद में प्रश्न पत्र दिए गए साथ हीं यह बात भी सामने आ चुकी है कि प्रश्नपत्र के किसी बंडल में प्रश्न पत्रों की संख्या कम थी। और भी कई सवाल अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए हैं। इन सब की न्यायोचित जांच होनी चाहिए। बिहार में पिछले अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य परीक्षाओं में भी प्रश्न पत्र लीक हुए हैं और अन्य कई प्रकार से कदाचार के मामले प्रकाश में आए हैं। इसलिए बीपीएससी अभ्यर्थियों के मन में शंका होना तो स्वाभाविक है।
श्री गगन ने कहा कि परीक्षा केंद्र के सहायक केन्द्राधिक्षक की मृत्यु काफी दुखद है। संभव है समय पर यदि उनका समुचित इलाज होता तो उनकी जान बच सकती थी। यह काफी मर्माहत करने वाली बात है कि सड़क जाम की वजह से उनका समय पर इलाज नहीं हो सका । पर उसके लिए अभ्यर्थियों पर हत्या का मुकदमा करना एक विद्वेषपूर्ण और अधिनायकवादी कदम होगा। यदि सड़क जाम के आधार पर किसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा होता है तो सामान्य तौर पर सड़क जाम के वजह से समय पर इलाज न हो पाने के कारण होने वाले सभी मौतों की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है और उसके खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए था। आये दिन राज्य के भिन्न-भिन्न स्थानों से पटना आने वाले अधिकांश रास्ते में भीषण जाम के कारण समय पर इलाज न हो पाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जा रही है जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: सम्राट चौधरी

15 Dec 2025 | 11:03 PM

गया जी, 15 दिसंबर (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि बिहार में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और समय के साथ उनके उपर प्रशासन का शिकंजा पहले से ज्यादा कसा जायेगा।.

see more..

प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करें : पंकज कुमार पाल

15 Dec 2025 | 10:50 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता)पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित किए गए पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करने का संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया।.

see more..

बोकारो से अपहृत जयंत सिंह की हत्या, शव गिरिडीह के पीरटांड़ से बरामद, 6 गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:29 PM

बोकारो, 15 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र से विगत10 दिसंबर को अपहृत जयंत सिंह की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में फेंक दिया था, जहां से पुलिस ने शव बरामद किया है। .

see more..

पटना में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान 13वें दिन रहा जारी, वसूला गया 51,600 रुपया का जुर्माना

15 Dec 2025 | 9:34 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता) पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान 13वें दिन भी जारी रहा और इस दौरान आज कुल 51,600 का जुर्माना वसूला गया।.

see more..

दलित की गैर इरादतन हत्या के जुर्म में दोषी को सजा

15 Dec 2025 | 8:49 PM

पटना, 15 दिसंबर (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष अदालत ने एक दलित की गैर इरादतन हत्या करने के जुर्म में सोमवार को एक व्यक्ति को दस वर्षों के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस हजार रूपए का जुर्माना भी किया । अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की विशेष अदालत के न्यायाधीश पंकज चौहान ने मामले में सुनवाई के बाद पटना जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर गांव निवासी मनीष कुमार को भारतीय दंड विधान की धारा 304 के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है । जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को तीन माह के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी।.

see more..