Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:09 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


जेएससीसी का घेराव करने जा रहे छात्रों पर बरसी लाठियां, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाकर पीटा

रांची,16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में
जेएससीसी-सीजीएल परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रोके जाने का अभियान चलाने वाले छात्रों पर आज पुलिस ने लाठियां बरसायीं।
घेराव करने जा रहे छात्रों को पहले पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर उनपर लाठी चार्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा। मौके पर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। देवेंद्रनाथ के साथ प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घसीट- घसीट कर जीप में बैठाया। प्रशासन इतनी चुस्त दिखी कि प्रदर्शनकारियों को जेएसएससी कार्यालय तक जाने नहीं दिया। लाठीचार्ज में कई छात्रों को चोट भी आई है। बता दें हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन कराने आने वाले छात्रों को रोकने की मिली धमकी के बाद भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। नामकुम सदाबहार चौक से लेकर जेएससीसी कार्यालय तक निषेधाज्ञा के बीच आधा दर्जन से अधिक पुलिस चैक नाका बनाया गया। इसके अलावे आयोग कार्यालय के समक्ष बैरिकेडिंग की गई थी। इन चेक नाका और बैरिकेडिंग पर हजारों पुलिस जवान के साथ जगह जगह डीएसपी तैनात किए गए। थे। खुद ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल आयोग कार्यालय में की गई प्रशासनिक तैयारी पर नजर रख रहे थे। आयोग कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के साथ निषेधाजा लागू कर दिया गया था।
आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से अफवाह फैलाकर छात्रों को गुमराह किया गया है वह अनुचित है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सोमवार से शुरू हो गया है।
इधर परीक्षा रद्द करने को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र पुलिस प्रशासन की तैयारी को देखते हुए फिलहाल आयोग कार्यालय तक नहीं पहुंच पाए हैं।झारखंड स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफल अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन का काम शुरू हो गया है। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए जेएसएससी कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी थी।
जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महती पर पुलिस द्वारा की गयी पिटाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो पर लाठियां भी चटकाई गई। चोटिल अवस्था में ही उन्हें पुलिस ने जबरन डिटेन कर लिया गया है। जो गलत है।
विनय
वार्ता
More News

तीन नामचीन कवियों ने तैयार किया थावे स्थित सिद्धपीठ मां सिंहासनी की चालीसा, स्तोत्र और आरती

18 Jan 2026 | 7:41 PM

गोपालगंज,18जनवरी(वार्ता) बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे स्थित मां सिंहासनी का चालीसा, स्तोत्र और आरती तीन नामचीन कवियों ने तैयार किया है। .

see more..

सात निश्चय–3 के तहत डेयरी एवं मत्स्य पालन के समग्र विकास को लेकर प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा

18 Jan 2026 | 7:13 PM

पटना],18 जनवरी (वार्ता) आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में सात निश्चय–3 के अंतर्गत रविवार को डेयरी एवं मत्स्य पालन क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण एवं विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। .

see more..

मधुबनी: पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया

18 Jan 2026 | 7:10 PM

मधुबनी, 18 जनवरी(वार्ता) बिहार में मधुबनी जिला के फुलपरास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।.

see more..

बक्सर: दारोगा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

18 Jan 2026 | 7:07 PM

बक्सर, 18 जनवरी (वार्ता) बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) पद के चयन के लिये आयोजित लिखित परीक्षा शनिवार को बक्सर जिले में कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।.

see more..

पश्चिमी चम्पारण: दुपहिया सवार युवक से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 7:01 PM

बेतिया,18जनवरी(वार्ता) बिहार के पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में नरकटियागंज भसुरारी रोड में हुई एक दुपहिया सवार से लूट की घटना का उदभेदन पुलिस ने कर लिया है और मामले में संलिप्त दो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..