Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:53 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नीतीश कुमार के पास कोई विज़न नहीं : तेजस्वी

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई विज़न, कोई रोडमैप एवं ब्लूप्रिंट नहीं होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारियों से नए बिहार का निर्माण नहीं होगा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं। श्री यादव, मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,नीतीश कुमार जी के पास कोई विज़न नहीं, कोई रोडमैप एवं ब्लूप्रिंट नहीं, कोई आउट ऑफ द बॉक्स सोच नहीं है। ये नकलची लोग है। हमारी हर योजना, घोषणा एवं विज़न की कॉपी कर लेते है।पहले ये हमारी घोषणाओं का मजाक उड़ाते है, हमारी आलोचना करते है, उन्हें असंभव बताते है और आख़िर में बेशर्मी से हमारी ही योजनाओं की नक़ल करते है। हम विपक्ष में रह कर इनको इतना सीखा पा रहे है। अभी तो हम छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता पर भी अध्ययन कर रहे है। बिहार को अब नई दृष्टि की ज़रूरत है। टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारियों से नए बिहार का निर्माण नहीं होगा।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

तीन नामचीन कवियों ने तैयार किया थावे स्थित सिद्धपीठ मां सिंहासनी की चालीसा, स्तोत्र और आरती

18 Jan 2026 | 7:41 PM

गोपालगंज,18जनवरी(वार्ता) बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे स्थित मां सिंहासनी का चालीसा, स्तोत्र और आरती तीन नामचीन कवियों ने तैयार किया है। .

see more..

सात निश्चय–3 के तहत डेयरी एवं मत्स्य पालन के समग्र विकास को लेकर प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा

18 Jan 2026 | 7:13 PM

पटना],18 जनवरी (वार्ता) आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में सात निश्चय–3 के अंतर्गत रविवार को डेयरी एवं मत्स्य पालन क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण एवं विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। .

see more..

मधुबनी: पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया

18 Jan 2026 | 7:10 PM

मधुबनी, 18 जनवरी(वार्ता) बिहार में मधुबनी जिला के फुलपरास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।.

see more..

बक्सर: दारोगा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

18 Jan 2026 | 7:07 PM

बक्सर, 18 जनवरी (वार्ता) बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) पद के चयन के लिये आयोजित लिखित परीक्षा शनिवार को बक्सर जिले में कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।.

see more..

पश्चिमी चम्पारण: दुपहिया सवार युवक से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 7:01 PM

बेतिया,18जनवरी(वार्ता) बिहार के पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में नरकटियागंज भसुरारी रोड में हुई एक दुपहिया सवार से लूट की घटना का उदभेदन पुलिस ने कर लिया है और मामले में संलिप्त दो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..