Friday, Mar 13 2026 | Time 03:56 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सारण में महिला की हत्या, एक गिरफ्तार

छपरा, 09 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि दाउदपुर गांव निवासी गीता कुंवर (65) शौच करने के लिए गयी हुयी थी। इस दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। अपराधी उक्त महिला के शव को चंवर में ठिकाना लगा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जलालपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी मिंटू कुमार सिंह को पकड़ कर मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पकड़े गए अपराधी ने इस घटना में शामिल अपने अन्य साथियों के बारे में पुलिस को बताया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

101 अनुमंडलों के बुनियादी केंद्रों पर शुरू हुई सीएससी सेवा

13 Mar 2026 | 12:10 AM

पटना, 12 मार्च (वार्ता) बिहार के सभी 101 अनुमंडलों में संचालित समेकित सेवा प्रदाता केंद्र-सह-बुनियाद केंद्र पर गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभागीय सचिव बन्दना प्रेयसी ने कहा इन बुनियादी केंद्रों पर कि कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना से लाभार्थियों को कई सुविधा मिलेगी। मुख्य रूप से पेंशन, जीवन प्रमाणीकरण, ट्राई साइकिल आवेदन, दिव्यांगजन उद्यमी योजना, यूडीआईडी कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन आदि के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। .

see more..

राष्ट्रीय सम्मेलन डेटा फॉर डेवेलपमेंट की तैयारियों के क्रम में आयोजित हुआ कार्यशाला

13 Mar 2026 | 12:06 AM

पटना, 12 मार्च (वार्ता)योजना एवं विकास विभाग के स्तर से गुरुवार को यूजिंग एडमिनिस्ट्रीटेटिव डेटा फॉर गवर्नेंस: लिंकिंग डिपार्टमेंटल डेटा ऐट स्टेट लेवल विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विभागीय अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि प्रभावी शासन के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में उपलब्ध प्रशासनिक आंकड़ों का समन्वित और व्यवस्थित उपयोग कर आपस में बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सकता है। इससे नीति निर्माण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।.

see more..

जमुई :स्कूल से घर लौटते समय शिक्षक का अपहरण

12 Mar 2026 | 10:47 PM

जमुई, 12 मार्च (वार्ता) बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से अपराधियों ने गुरुवार को एक शिक्षक का अपहरण कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मानिकथान बखौरी- भदवरिया मुख्य सड़क पर अपराधियों ने बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया के प्रभारी कालेश्वर दास का अपहरण कर लिया। वह स्कूल से घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। शिक्षक की बाइक लावारिस हालत में सड़क किनारे बरामद हुई है। .

see more..

बिहार टी प्रोसेसिंग निरीक्षण दो अंतिम किशनगंज

12 Mar 2026 | 10:31 PM

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के कैबिनेट बैठक के फैसले से टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया, किशनगंज के संचालन की जिम्मेदारी जीविका दीदियों को दी गई है। 25 अप्रैल 2025 को बिहार राज्य कैबिनेट ने टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया को जीविका को सौंपने की सहमति को स्वीकृत किया था। 27 अप्रैल 2025 को डीआरडीए किशनगंज के द्वारा कारखाने को औपचारिक रूप से संचालन के लिये जीविका को सौंप दिया गया । इसके बाद जीविका किशनगंज द्वारा महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि. को टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया के संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी गई। महानंदा एफपीसी किशनगंज जिले के तीन प्रखंड पो.

see more..

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई का किया निरीक्षण

12 Mar 2026 | 10:30 PM

किशनगंज, 12 मार्च (वार्ता)जीवका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने किशनगंज जिले के पोठिया स्थित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई का निरीक्षण कर महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। श्री शर्मा ने पिछले सीजन (अगस्त-दिसंबर 2025) में लगभग डेढ़ लाख किलो महानंदा लीफ चायपत्ती के उत्पादन पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि चायपत्ती की खेती और पत्तियों को तोड़ने के कार्य से जुड़ी किशनगंज की जीविका दीदियाँ अब टी फैक्ट्री का संचालन कर रही हैं जो कि अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस आगामी सीजन में दस लाख किलो महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन का लक्ष्य रखा ग.

see more..