Friday, Dec 12 2025 | Time 13:00 Hrs(IST)
बिजनेस


चीन, वियतनाम से आयातित सोलर ग्लास पैनल पर डंपिंग शुल्क प्रति वाट 29-63 पैसे के दायरे में

नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) सोलर एंसिलरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसएएमए) की गणना के अनुसार चीन और वियतनाम से भारत में मंगाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के सौर ग्लास माड्यूल पर डंपिंग-रोधी शुल्क, प्रति वाट पीक (डब्ल्यूपी) उत्पादन क्षमता के आधार पर 29 पैसे से 63 पैसे के बीच पड़ेगा।
एसएएमए की एक विज्ञप्ति के अनुसार वित्त मंत्रालय की इसी सप्ताह जारी अधिसूचना के अनुसार बैक शीट वाले पारंपरिक मॉड्यूल पर 48 पैसे प्रति (डब्ल्यूपी)और दो मिमी ग्लास/ग्लास मॉड्यूल पर 63 पैसे प्रति (डब्ल्यूपी)की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लगेगा।
इसी तरह वियतनाम से आयात के मामले में बैक शीट वाले पारंपरिक मॉड्यूल के लिये 29 पैसे प्रति डब्ल्यूपी और दो मिमी ग्लास/ग्लास मॉड्यूल पर 41 पैसे प्रति डब्ल्यूपी की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लगेगा।
मलेशिया से आयात पर कोई एंटी-डंपिंग ड्यूटी नहीं लगाया गया है।
वित्त मंत्रालय ने चार दिसंबर, 2024 को सीमा शुल्क अधिसूचना एफ. संख्या 26/2024-सीमा शुल्क (एडीडी) डीजीटीआर और इससे संबंधित एक शुद्धिपत्र जी.एस.आर. 751(ई) 5 दिसंबर 2024 को जारी किया, जिसमें चीन और वियतनाम से सौर ग्लास के आयात पर लगाये जाने वाले एंटी-डंपिंग शुल्क की सीमा की गणना के लिये उपयोग किये जाने वाले संदर्भ मूल्य की घोषणा की गयी है।
एसएसएमए ने कहा है कि लागू शुल्क मूल सीमा शुल्क सहित आयात की भारतीय बंदरगाह पर पहुंच कर लागत और
संदर्भ मूल्य के बीच का अंतर होगा और यह काई निश्चित मात्रा में एंटी-डंपिंग शुल्क नहीं है।
एसएएमए की स्थापना इसी वर्ष पहली अगस्त को बोरोसिल रिन्यूएबल्स और पाँच अन्य संस्थापक सदस्यों द्वारा की गयी थी।
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

12 Dec 2025 | 10:31 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर है।
खबर लिखे जाते समय यह पांच पैसे नीचे 90.37 रुपये प्रति डॉलर पर थी।
अजीत
वार्ता.

see more..

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

12 Dec 2025 | 10:30 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।.

see more..

श्रेष्ठ विश्वविद्यालय ही किसी देश को श्रेष्ठ बनाते हैं: मुकेश अंबानी

11 Dec 2025 | 9:27 PM

गाँधीनगर , 11 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन देशों के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ स्तर के होते हैं वही देश दुनिया का नेतृत्व करते हैं।.

see more..