Tuesday, Dec 16 2025 | Time 09:26 Hrs(IST)
बिजनेस


इलेक्ट्रिक थर्मामीटर के लिए प्रस्ताव नियमों पर सार्वजनिक टिप्पणी आमंत्रित

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर (वार्ता) उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने मानव एवं पशुओं का ज्वर मापने के लिए बिजली के थर्मामीटरों के संबंध में रूप से जारी नियमों के मसौदे पर सार्वजनिक रूप से लोगों के सुझाव आमंत्रित किए हैं।
मंत्रालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ये सुझाव 30 दिसंबर , 2024 तक सरकार के पास भेजे जा सकते हैं। बयान में कहा गया,‘‘केंद्र ने क्लिनिकल (नैदानिक) इलेक्ट्रिकल थर्मामीटर के प्रस्तावित नियमों पर 30 दिसंबर, 2024 तक सार्वजनिक टिप्पणी आमंत्रित की है।”
केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने ओआईएमएल की अनुशंसाओं के अनुसार कानूनी माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत क्लिनिकल थर्मामीटर संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्येश्य यह सुनिश्चित करना है कि यंत्र का काम सटीकता और विश्वसनीय हो ताकि उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रहें।
मानव और पशु शरीर के तापमान को मापने के लिए बनाए गए क्लिनिकल इलेक्ट्रिकल थर्मामीटर के मानकीकरण और उनको अधिक सटीक परिणा देने वाला बनाने के लिए कुछ नए नियम प्रस्तावित किए गए हैं। इनके माध्यम से ऐसे उपकरणों के लिए मौजूदा नियमों को संशोधित करने का उद्येश्य है।थर्मामीटर उपकरण ज्वर और हाइपोथर्मिया जैसे रोगों के निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विभाग की ओर से गठित एक समिति ने नए नियमों का मसौदा तैयार किए हैं। इन्हें सार्वजनिक परामर्श के लिए 29 नवंबर को विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। हितधारकों और जनता को 30 दिसंबर 2024 तक अपनी टिप्पणियाँ और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
मनोहर.संजय
वार्ता
More News

रुपया 90.80 प्रति डॉलर तक टूटा

15 Dec 2025 | 7:33 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) रुपये में गिरावट का क्रम सोमवार को भी जारी रहा और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में यह 28.50 पैसे लुढ़ककर 90.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।.

see more..

नवंबर के निर्यात के आंकड़ों से उद्योग व्यापार जगत में उत्साह, सरकारी समर्थन जारी रखने पर बल

15 Dec 2025 | 7:26 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) उद्योग एवं वाणिज्य जगत ने देश के निर्यात में नवंबर में जोरदार तेजी और व्यापार घाटे में तेज गिरावट पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच यह प्रदर्शन भारत के निर्यात क्षेत्र की क्षमता और गतिशीलता दर्शाता है।.

see more..

चावल, चीनी, दालें मजबूत; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

15 Dec 2025 | 6:07 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी। गेहूं के दाम घट गये जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

भेल ने केंद्र सरकार को साैंपा 109 करोड़ रुपये का लाभांश

15 Dec 2025 | 5:54 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) ने केंद्र सरकार को 2024-25 के लिए 109 करोड़ रुपये से अधिक के लाभांश का चेक सौंपा है।
भारी उद्योग मंत्रालय की एक सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भेल ने आज यहां केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को लाभांश का चेक सौंपा। इस कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव कामरान रिज़वी और मंत्रालय तथा भेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कंपनी की ओर से भारी उद्योग मंत्री को 109.98 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा गया।
मनोहर, मधुकांत
वार्ता.

see more..

रुपये के दबाव में लुढ़के शेयर बाजार

15 Dec 2025 | 5:51 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) रुपये में लगातार जारी गिरावट के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।.

see more..