Sunday, Jan 18 2026 | Time 18:48 Hrs(IST)
बिजनेस


राजस्थान, ओडिशा के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 1069 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

नयी दिल्ली , 25 दिसंबर (वार्ता) केंद्र सरकार ने राजस्थान और ओडिशा में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 15 वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि की दूसरी किस्त और पहली किस्त की बकाया राशि के लिए कुल 1069 करोड़ रुपये अनुदान जारी किया है।
पंचायत राज मंत्रालय की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के लिए, वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनटाइड (अबद्ध) अनुदान की दूसरी किस्त 560.63 करोड़ रुपये की राशि के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनटाइड अनुदान की पहली किस्त की रोकी गई राशि 53.4123 करोड़ रुपये जारी की गई है। ये धनराशि राज्य की 10105 पात्र ग्राम पंचायतों, 315 पात्र ब्लॉक पंचायतों और 20 पात्र जिला पंचायतों के लिए है।
इसी तरह ओडिशा में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए, वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनटाइड अनुदान की दूसरी किस्त 370.20 करोड़ रुपये की राशि के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनटाइड अनुदान की पहली किस्त की रोकी गई राशि 84.5086 करोड़ रुपये जारी की गई है। ये धनराशि राज्य की सभी पात्र 6794 ग्राम पंचायतों, 314 ब्लॉक पंचायतों और 30 जिला पंचायतों के लिए है।
अबद्ध अनुदान का उपयोग पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) द्वारा वेतन और अन्य स्थापना लागतों को छोड़कर संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में निहित उनतीस (29) विषयों के तहत स्थान-विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा। बंधे हुए अनुदान का उपयोग बुनियादी सेवाओं के लिए किया जा सकता है जिनमें स्वच्छता और खुले में शौच से मुक्ति की स्थिति को बनाए रखना, और इसमें घरेलू कचरे का प्रबंधन और उपचार, और विशेष रूप से मानव मल और मल प्रबंधन और पेयजल की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण शामिल होना चाहिए।
मनोहर अशोक
वार्ता
More News

एसबीआई, इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त साप्ताहिक तेजी

18 Jan 2026 | 10:52 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गयी।.

see more..

एफपीआई ने जनवरी में निकाले 19,940 करोड़ रुपये

18 Jan 2026 | 10:51 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 19,940 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। .

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक तेजी; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

18 Jan 2026 | 10:49 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एलआईसी की स्थिरता भारत की वित्तीय स्थिरता का पर्याय: एम नागराजू

17 Jan 2026 | 9:17 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रलाय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मजबूती को देश के वित्तीय क्षेत्र की मजबूती का पर्याय बताया और कहा कि 57.23 लाख करोड़ रुपये की समेकित प्रबंधनाधीन सम्पत्ति (एयूएम) और मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात के साथ कंपनी ठोस बुनियाद पर है और पालिसी धारकों को उनके निवेश पर अच्छा प्रतिफल दे रही है।.

see more..

बिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री के साथ भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर पीयूष गोयल ने चर्चा की

17 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत यात्रा पर आये कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेविड एबे के साथ शनिवार को बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को फलदायक बताया।.

see more..