Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:04 Hrs(IST)
बिजनेस


उड़द दाल की नरमी छोड़ सभी जिंसों में टिकाव

नयी दिल्ली 26 दिसंबर (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में उड़द दाल की नरमी को छोड़कर खाद्य तेल समेत सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा एक रिंगिट फिसलकर 4900 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.02 सेंट की बढ़त के साथ 40.68 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में उड़द दाल में 50 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी को छोड़कर टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रही।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
शेखर
जारी (वार्ता)
More News

एसबीआई, इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त साप्ताहिक तेजी

18 Jan 2026 | 10:52 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गयी।.

see more..

एफपीआई ने जनवरी में निकाले 19,940 करोड़ रुपये

18 Jan 2026 | 10:51 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 19,940 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। .

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक तेजी; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

18 Jan 2026 | 10:49 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एलआईसी की स्थिरता भारत की वित्तीय स्थिरता का पर्याय: एम नागराजू

17 Jan 2026 | 9:17 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रलाय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मजबूती को देश के वित्तीय क्षेत्र की मजबूती का पर्याय बताया और कहा कि 57.23 लाख करोड़ रुपये की समेकित प्रबंधनाधीन सम्पत्ति (एयूएम) और मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात के साथ कंपनी ठोस बुनियाद पर है और पालिसी धारकों को उनके निवेश पर अच्छा प्रतिफल दे रही है।.

see more..

बिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री के साथ भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर पीयूष गोयल ने चर्चा की

17 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत यात्रा पर आये कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेविड एबे के साथ शनिवार को बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को फलदायक बताया।.

see more..