Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:01 Hrs(IST)
बिजनेस


वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के 220 छात्रों को डिग्रियां प्रदान

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) रचनात्मक क्षेत्र में शिक्षा के लिए कार्यरत देश की प्रथम युनिवर्सिटी- वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन (डब्लूयूडी) ने अपने चौथे दीक्षांत समारोह में 220 छात्रों को उपाधियां प्रदान की है।
ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) के उपाध्यक्ष समीप शास्त्री इस समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन ने रचनात्मक क्षेत्र की तीन हस्तियों को मानद डाक्टरेट उपाधि से भी सम्मानित किया जो उनकी उत्कृष्टता को रेखांकित करता है। इनमें आधुनिक शिल्पकार के.एस. राधाकृष्णन, एक एंथ्रोपॉलिजकल फिल्म निर्माता बप्पा रे और एक दूरदृष्टा आर्किटेक्ट और शिक्षक अशोक बी. लाल शामिल हैं। राधाकृष्णन ने जहां मैया और मुसुई जैसी प्रमुख हस्तियों के लिए काम किया है, वहीं रे ने भारत की ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पुरस्कृत वृत्तचित्रों का निर्माण कर वैश्विक स्तर पर और यूनेस्को में ख्याति प्राप्त की। एक विजनरी आर्किटेक्ट और शिक्षक अशोक बी. लाल को निम्न कार्बन उत्सर्जन और किफायती आवास के लिए वकालत करने और अपनी अनूठी परियोजनाओं के जरिए टिकाऊ, सामाजिक रूप से जिम्मेदार डिजाइन को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इन हस्तियों ने अपने अपने क्षेत्रों को नए सिरे से परिभाषित करते हुए कला, फिल्म और वास्तुशिल्प में समृद्ध विरासत छोड़ी है।
श्री शास्त्री ने कहा, “ यह एक ऐसा संस्थान है जो डिजाइन शिक्षा के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तेजी से उभर रहे वैश्विक परिदृश्य में रचनात्मकता, नवप्रवर्तन और विभिन्न संस्कृतियों का गठबंधन सर्वोपरि है। जैसा कि ब्रिक्स देशों के बीच निरंतर संबंध मजबूत हो रहे हैं, यहां से निकल रहे स्नातक उन दूरदृष्टाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रगति को आगे बढ़ाएंगे और सीमाओं से परे गठबंधन को बढ़ावा देंगे। मैं 2024 के क्लास को बधाई देता हूं और रचनात्मक उद्योगों में नेतृत्वकर्ता के तौर पर उनकी यात्रा में सफलता की कामना करता हूं।”
शेखर
वार्ता
More News

एसबीआई, इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त साप्ताहिक तेजी

18 Jan 2026 | 10:52 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गयी।.

see more..

एफपीआई ने जनवरी में निकाले 19,940 करोड़ रुपये

18 Jan 2026 | 10:51 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 19,940 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। .

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक तेजी; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

18 Jan 2026 | 10:49 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एलआईसी की स्थिरता भारत की वित्तीय स्थिरता का पर्याय: एम नागराजू

17 Jan 2026 | 9:17 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रलाय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मजबूती को देश के वित्तीय क्षेत्र की मजबूती का पर्याय बताया और कहा कि 57.23 लाख करोड़ रुपये की समेकित प्रबंधनाधीन सम्पत्ति (एयूएम) और मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात के साथ कंपनी ठोस बुनियाद पर है और पालिसी धारकों को उनके निवेश पर अच्छा प्रतिफल दे रही है।.

see more..

बिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री के साथ भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर पीयूष गोयल ने चर्चा की

17 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत यात्रा पर आये कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेविड एबे के साथ शनिवार को बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को फलदायक बताया।.

see more..