Wednesday, Feb 11 2026 | Time 12:57 Hrs(IST)
बिजनेस


डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे नरम

मुंबई, 9 जुलाई (वार्ता) अमेरिका में ताँबे और औषधियों पर आयात शुल्क बढ़ाने के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ट्रड म्प की घोषणाओं, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितताओं और वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में सुधार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में बुधवार को करीब आठ पैसे की गिरावट दर्ज की गयी।
रुपया आज प्रति डालर 85.7979 के स्तर पर बंद हुआ जबकि अमेरिकी मुद्रा कल 85.7188 के स्तर पर थी।
बुधवार को एशियाई बाजारों के कारोबार की अवधि में अमेरिकी डॉलर सूचकांक बढ़कर 97.55 के आसपास पहुँच गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह तांबे के आयात पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगा सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि दवा और अन्य चुनिंदा क्षेत्रों पर शुल्कों में और भी भारी वृद्धि कर सकते हैं। इस बीच फारेक्स बाजार में कारोबारियों को
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति निर्धारक समिति की फेड ओप मार्केट कमेटी (एमओएमसी) की पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण के प्रकाशन का इंतजार है। इसमें बाजार फेड की भविष्य की ब्याज दर नीति की संभावनाओं की तलाश करेगा।
न्यूयार्क जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.070 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.63 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। एक समय यह 67.93 तक चढ गया था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) जिंस एवं विदेशी विनिमय बाजार जतिन त्रिवेदी ने बाजार पर टिप्पणी में कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की बातचीत जारी रहने की खबरों और अमेरिका में बढ़े हुए शुल्कों को लागू करने का समय बढ़ाने की संभावना से संभलने में मदद मिली है। उनकी राय में आने वाले समय में रुपये के प्रति डालर 85.30 से 86.20 के दायरे में रहने की संभावना है।
अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्राओं में ब्रिटेन का पौंड 116.5765 रुपये, यूरो 100.5277 रुपये और जापानी येन (प्रति सैकड़ा) 58.3800 रुपये के स्तर पर था।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

भारतीय किसानों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को 46 अरब डॉलर के अमेरिकी बाजार में मिलेगा शून्य शुल्क पर प्रवेश

10 Feb 2026 | 9:40 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) भारत के किसानों और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को अमेरिका में ऐसे विभिन्न उत्पादों को वहां शून्य शुल्क पर बेचने का अवसर मिल सकता है जिनका वहां फिलहाल सालाना 46 अरब डॉलर का आयात होता है।.

see more..

52वां डेयरी उद्योग सम्मेलन 12-14 फरवरी तक यशोभूमि में, चिराग पासवान करेंगे उद्घाटन

10 Feb 2026 | 9:35 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) डेयरी उद्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल देने तथा इस उद्योग से जुड़े ज्वलंत विषयों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिन के 52वें डेयरी उद्योग सम्मेलन का उद्घाटन 12 फरवरी को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान करेंगे। .

see more..

बीएलएस इंटरनेशनल को तीसरी तिमाही में 170 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

10 Feb 2026 | 9:18 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) वैश्विक एआई और टेक्नोलॉजी-सक्षम सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 170 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो सालाना आधार पर 33.1 प्रतिशत की वृद्धि है।.

see more..

फिजी के वित्त मंत्री यूसुफ इमैनुएल ने महालेखा नियंत्रक भवन में अधिकारियों से की मुलाकात

10 Feb 2026 | 8:40 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) भारत की यात्रा पर आये फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल मंगलवार को यहां भारत के महालेखा नियंत्रक भवन गये और महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी के साथ बातचीत की। .

see more..

भेल की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बुधवार को खुलेगा ओएफएस

10 Feb 2026 | 8:35 PM

मुंबई, 10 फरवरी (वार्ता) सरकार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी जिसके लिए ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) बुधवार 11 फरवरी को खुलेगा।.

see more..