Sunday, Mar 15 2026 | Time 02:33 Hrs(IST)
बिजनेस


शिवराज ने ई-नाम पर बनारसी पान, गन्ना सहित सात नये उत्पाद के कारोबार की दी अनुमति

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ई-नाम प्लेटफॉर्म का नये उत्पादों के लिए विस्तार करने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके तहत इस राष्ट्रीय ऑनलाइन कृषि मंडी प्लेटफार्म पर गन्ना सहित सात नये उत्पाद जुड़ जाएंगे ।
इन नये उत्पादों में गन्ना, मर्चा चावल, कतरनी चावल, जर्दालू आम, शाही लीची, मगही पान और बनारसी पान को रखा गया है। इसके साथ ही इस बाजार मंच पर कुल 238 उत्पादों का कारोबार होने लगेगा।
इसके अलावा, विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अनुरोध और राय के आधार पर ई-नाम पर मौजूदा चार उत्पादों-सिंघाड़े का आटा, सिंघाड़ा, बेबी कॉर्न और ड्रैगन फ्रूट के व्यापार योग्य मापदंडों में संशोधन किया गया हैं।
अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कृषि मंत्री ने यह निर्णय किसानों को बेहतर दाम दिलाने के साथ ही कृषि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है। श्री सिंह चौहान के अनुसार ई-नाम पर नए कृषि उत्पादों को जोड़ने से किसानों और व्यापारियों को डिजिटल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से लाभ उठाने के अधिक अवसर मिलेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि कृषि मंत्रालय के अंतर्गत विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय (डीएमआई) ने सात अतिरिक्त कृषि उत्पादों के लिए व्यापार योग्य मापदंड तैयार किये हैं। ये नये उत्पाद मापदंड राज्य एजेंसियों, व्यापारियों, विषय-विशेषज्ञों और एसएफएसी सहित प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद इस मंच पर लाये जा रहे हैं।
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

बेंगलूरू, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर में कार्यस्थल साज-सज्जा की लागत एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे आकर्षक :नाइट फ्रैंक

14 Mar 2026 | 8:29 PM

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) अचल संम्पत्ति बाजार की वैश्विक परामर्श सेवा फर्म नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलूरू, मुंबई और दिल्ली-एनसीआर औसत स्तर की कार्यस्थल साज-सज्जा की लागत के मामले में एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे कम लागत वाले शहर है।.

see more..

गति-स्थिरता के बीच संतुलन बिठाने, संकट में धैर्य रखने की सेबी प्रमुख की सलाह

14 Mar 2026 | 7:38 PM

मुंबई , 14 मार्च (वार्ता) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बदलते परिवेश में बाजारों में गति और स्थिरता में संतुलन को सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पूंजी बाजारों के विस्तार और मजबूती के साथ इनके काम का परिवेश बदल गया है क्योंकि वैश्विक घटनाओं से इनका जुड़ाव बढ़ा है । .

see more..

वेस्टर्न कोलफील्ड्स की परियोजनाओं का उद्घाटन किया रेड्डी ने

14 Mar 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली , 14 मार्च (वार्ता) कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के दो दिवसीय दौरे पर कंपनी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी और डब्ल्यूसीएल की एक समीक्षा बैठक का संचालन किया।.

see more..

फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के साथ ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी, 106 करोड़ रुपये मंजूर

13 Mar 2026 | 9:34 PM

नयी दिल्ली , 13 मार्च (वार्ता) उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल (पंजाब) में रेलवे ट्रैक के साथ 945 आरकेएम में 2×48 ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी जिसके लिए 106.29 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गयी है।.

see more..

कृषि सहयोग के लिए शिया अफ्रीका एग्री एलायंस की शुरुआत

13 Mar 2026 | 9:28 PM

गुरुग्राम (हरियाणा) 13 मार्च (वार्ता) एशिया और अफ्रीका के 10 से अधिक देशों के राजनयिकों , उद्यमियों और अधिकारियों की यहां शुक्रवार को एक गोलमेज चर्चा में एशिया अफ्रीका एग्री एलायंस (4ए) नाम से एक नयी औपचारिक शुरुआत की गई। .

see more..