More News
11 Jul 2026 | 6:42 PMनयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिकीकरण (पीएम एफएमई) योजना के अंतर्गत दो लाख से अधिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों में 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को प्रोत्साहन मिला है और उद्यमों ने रोजगार सृजन के मामले में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। श्री पासवान ने इस योजना की सफलता को उजागर करने के लिए राजधानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा, ' दो लाख से अधिक ऋण स्वीकृतियों के साथ इस योजना के माध्यम से 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के परियोजना निवेश को प्रोत्साहन मिला है।"
see more..11 Jul 2026 | 6:22 PMनयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.
see more.. 11 Jul 2026 | 6:08 PMनयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी. ने शनिवार को यहां कहा कि भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र ( जीसीसी) का वैश्विक गढ़ बन सकता है और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेट ऐसे केंद्रों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने की योग्यता रखते हैं। .
see more.. 11 Jul 2026 | 5:15 PMहैदराबाद 11 जुलाई (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'विकसित भारत 2047' में तकनीक की भूमिका को अहम बताते हुए कृत्रितम बुद्धिमता (एआई) के युग में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग से बदलते माहौल के हिसाब से पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों की मदद करने का आह्वान किया। .
see more.. 11 Jul 2026 | 4:55 PMनयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) नीति आयोग ने अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ शुक्रवार को शांति अधिनियम, 2025 के कार्यान्वयन पर एक परामर्श बैठक का आयोजन किया। .
see more..