Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:35 Hrs(IST)
बिजनेस


जीएसटी सुधारों की घोषणा के उछला शेयर बाजार

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बड़े सुधारों की घोषणा के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी।
बीएसई का सेंसेक्स 888.96 अंक की तेजी के साथ 81,456.67 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह गत दिवस के मुकाबले 549.72 अंक (0.68 प्रतिशत) ऊपर 81,117.43 अंक पर था।
नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 265.70 अंक चढ़कर 24,980.75 अंक पर खुला। यह खबर लिखे जाते समय 135.50 अंक यानी 0.55 फीसदी ऊपर 24,950.50 अंक पर था।
ऑटो, रियलिटी, एफएमसीजी, बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों के शेयरों में ज्यादा लिवाली रही। आईटी और धातु समूहों की कंपनियां दबाव में रहीं।
जीएसटी परिषद ने बुधवार को दो मुख्य स्लैब के ढांचे को अपनाने और दरों में बदलाव के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी। इससे अब आम लोगों के उपभोग की अधिकतर चीजें पांच फीसदी कर के स्लैब में आ गयी हैं। आज शेयर बाजार ने तेजी के साथ परिषद के इन फैसलों का स्वागत किया।
सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर छह प्रतिशत की बढ़त में था। बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर भी तेजी में बने हुये हैं।
वहीं, टाटा स्टील, इंफोसिस, पावर ग्रिड और सनफार्मा में गिरावट रही।
अजीत शोभित
वार्ता
More News
केंद्रीय ऋण सहायता योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है  निवेश : चिराग पासवान

केंद्रीय ऋण सहायता योजना से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है निवेश : चिराग पासवान

11 Jul 2026 | 6:42 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिकीकरण (पीएम एफएमई) योजना के अंतर्गत दो लाख से अधिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों में 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को प्रोत्साहन मिला है और उद्यमों ने रोजगार सृजन के मामले में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। श्री पासवान ने इस योजना की सफलता को उजागर करने के लिए राजधानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा, ' दो लाख से अधिक ऋण स्वीकृतियों के साथ इस योजना के माध्यम से 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के परियोजना निवेश को प्रोत्साहन मिला है।"

see more..

चावल, गेहूं, दालों के भाव उतरे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

11 Jul 2026 | 6:22 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।.

see more..

भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षेमता केंद्रो का गढ़ बन सकता है, देश के चार्टर्ट अकाउंटेंट उनका नेतृत्व करने की योग्यता रखते हैं:आईसीएआई अध्यक्ष

11 Jul 2026 | 6:08 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी. ने शनिवार को यहां कहा कि भारत बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र ( जीसीसी) का वैश्विक गढ़ बन सकता है और भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेट ऐसे केंद्रों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने की योग्यता रखते हैं। .

see more..

'विकसित भारत 2047' तकनीक की भूमिका, एआई के युग में आ रहे बदलाव का फायदा उठाएं आईटी उद्योग : वैष्णव

11 Jul 2026 | 5:15 PM

हैदराबाद 11 जुलाई (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'विकसित भारत 2047' में तकनीक की भूमिका को अहम बताते हुए कृत्रितम बुद्धिमता (एआई) के युग में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग से बदलते माहौल के हिसाब से पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों की मदद करने का आह्वान किया। .

see more..

नीति आयोग ने शांति अधिनियम के कार्यान्वयन पर आयोजित की परामर्श बैठक

11 Jul 2026 | 4:55 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) नीति आयोग ने अनुसंधान संस्थानों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ शुक्रवार को शांति अधिनियम, 2025 के कार्यान्वयन पर एक परामर्श बैठक का आयोजन किया। .

see more..