Saturday, Apr 11 2026 | Time 23:32 Hrs(IST)
बिजनेस


रियल एस्टेट क्षेत्र में जीएसटी सुधारों का जोरदार स्वागत

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) आवास और अचल संपत्ति बाजार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में चौतरफा कटौती के साथ -साथ इस अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में व्यापक सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है इससे बाजार में पर्याप्त तेजी आयेगी।
रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों के संगठन नारेडको के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. हरि बाबू ने कहा,
“जीएसटी को तर्कसंगत बनाने का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है और हम इसका स्वागत करते हैं। यह सरकार की कर प्रणाली को अधिक सरल एवं संतुलित बनाने की सोच को दर्शाता है। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री की यह स्पष्ट प्रतिबद्धता देश की जीडीपी को प्रोत्साहित करेगी और साथ ही अर्थव्यवस्था में विश्वास को मजबूत देगी।"
उन्होंने कहा कि यह कदम रियल एस्टेट और इससे जुड़े उद्योगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। सीमेंट और स्टील जैसी प्रमुख निर्माण सामग्रियों पर कम जीएसटी से लागत घटेगी और परियोजनाएं अधिक व्यावहारिक होंगी। इसका सबसे अधिक लाभ अफोर्डेबल (किफायती) हाउसिंग को मिलेगा क्योंकि लागत घटने का फायदा सीधे घर के खरीदारों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा सकेंगे। इससे घर की खरीद सुलभ होगी और सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ विज़न को मज़बूती मिलेगी। पूरे हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को इन सुधारों से लाभ होगा।
श्री हरि बाबू ने कहा कि इस फैसले का समय भी बेहद अहम है। आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए यह निर्णय उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ाएगा। नई मांग निकलने से अर्थव्यवस्था के लिए एक मज़बूत बूस्टर (शक्तिशाली ईंधन) का काम करेगा एवं खरीदारों को राहत तथा डेवलपर्स को प्रोत्साहन देगा। यह कदम उपभोक्ताओं, उद्योगों और देश की विकास यात्रा के लिए लाभकारी है। हमें विश्वास है कि यह प्रगतिशील कदम भारत की अर्थव्यवस्था को लंबे समय तक गति प्रदान करेगा।
हीरानंदानी समूह के अध्यक्ष डॉ निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए, सीमेंट और स्टील जैसी महत्वपूर्ण निर्माण सामग्री पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करना एक ऐतिहासिक सुधार है। इससे सामग्री की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी, परियोजनाओं की व्यवहार्यता में सुधार होगा और देश भर में बुनियादी ढांचे के विकास में तेज़ी आएगी। विशेष रूप से किफायती आवास को लाभ होगा क्योंकि निर्माण लागत में कमी का लाभ घर खरीदारों को दिया जा सकेगा। इससे सरकार के "सभी के लिए आवास" के दृष्टिकोण को भी बल मिलेगा। कर की दरों में ये बदलाव न केवल डेवलपर्स के लिए, बल्कि उपभोक्ताओं, आवास क्षेत्र और भारत की दीर्घकालिक विकास गाथा के लिए भी फायदेमंद है। जीएसटी को तर्कसंगत बनाने का फैसला सरकार की ओर से ग्राहकों के लिए दिवाली का तोहफा है और इससे अर्थव्यवस्था को रणनीतिक बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जीएसटी में कटौती से उपभोग मांग में वृद्धि और महंगाई में कमी का बाजार पर बहुत असर पड़ेगा। उनका अनुमान है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर आठ फीसदी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में दुनिया का विश्वास और मजबूत होगा।
मनोहर शोभित
वार्ता
More News

परामर्श

11 Apr 2026 | 8:48 PM

संपादक कृपया एचडीसी6 में डीजल उत्पाद शुल्क स्लग से प्रेषित समाचार का इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर संशोधित समाचार दिया जा रहा है।संपादक दिल्ली
वार्ता.

see more..

केंद्र सरकार ने डीजल पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

11 Apr 2026 | 8:33 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच "मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए" डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क शून्य से बढ़ाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।.

see more..

गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री से की बात, आपूर्ति श्रृंखला बनाये रखने पर जोर

11 Apr 2026 | 5:51 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल माध्यम से बात की और पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति श्रृंखला बनाये रखने की जरूरत पर बल दिया।.

see more..

एनएसई ने शुरू की मुद्रा, कॅमोडिटी, कैश और इक्विटी डेरिवेटिव खंडों में नैनोसेकंड स्तर पर ऑर्डर की पुष्टि

11 Apr 2026 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) मात्रा के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े वायदा कारोबार एक्सचेंज 'नेशनल स्टॉक एक्सचेंज' (एनएसई) ने शनिवार से मुद्रा डेरिवेटिव, कॅमोडिटी डेरिवेटिव, कैश (कैपिटल मार्केट) और इक्विटी डेरिवेटिव खंडों में अपना 'तत्काल पुष्टि' फीचर लागू कर दिया है। .

see more..