Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:34 Hrs(IST)
बिजनेस


जीएसटी में किसानों राहत, घटेगी लागत

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में हुए बदलावों का बड़ा फायदा देश के किसानों को मिलने जा रहा है क्योंकि इसमें कृषि और संबंधित क्षेत्रों में काम आने वाले उपकरणों, उर्वरकों आदि के दाम घटाये गये हैं।
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में ट्रैक्टर, मिट्टी तैयार करने, बागवानी या वानिकी में काम आने वाली मशीनरी, कटाई या थ्रेसिंग की मशीनरी, जिसमें पुआल या चारा बेलर, घास काटने की मशीन, कम्पोस्ट मशीनरी आदि पर लगने वाली कर की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिषद की बुधवार को 56वीं बैठक के बाद बताया कि खेती के काम में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर पर लगने वाले 12 प्रतिशत जीएसटी को कम करके पांच प्रतिशत के स्लैब में डाल दिया गया है। इससे ट्रैक्टर की कीमत कम हो जायेगी। यही नहीं, ट्रैक्टर के टायर और पुर्जों पर जो पहले 18 प्रतिशत टैक्स लगता था उसे भी कम करके पांच फीसदी के स्लैब में डाल दिया गया है।
जीएसटी परिषद ने खेत की तैयारी में काम आने वाले उपकरणों के साथ साथ कटाई, थ्रेसिंग के लिए मशीनों पर लगने वाले 12 प्रतिशत कर को भी पांच प्रतिशत कर दिया है। इससे कृषि, बागवानी और वानिकी में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी सस्ती हो जायेंगी।
इस बैठक में टपक सिंचाई प्रणाली और छिड़काव से होने वाली सिंचाई में काम आने वाले उपकरणों पर लगने वाला जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला किया गया। इससे किसानों की सिंचाई पर आने वाली लागत कम होगी।
जैव कीटनाशक और सू्क्ष्म पोषक तत्वों पर लगने वाले 12 प्रतिशत जीएसटी को कम करके पांच प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर परिषद ने मोहर लगा दी। इससे भी किसानों की लागत कम होगी और उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ कम हो जायेगा। इनमें बैसिलस थुरिंजिएंसिस किस्म, ट्राइकोडर्मा, नीम आधारित कीटनाशक शामिल हैं।
उर्वरक क्षेत्र को जीएसटी स्लैब परिवर्तन का बड़ा फायदा मिला है। सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, अमोनिया और सूक्ष्म पोषक तत्व पर लगने वाले कर को 18 प्रतिशत से कम करके पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
शोभित अजीत
वार्ता
More News

एफपीआई ने सितंबर के पहले सप्ताह में निकाले 10,289 करोड़ रुपये

06 Sep 2026 | 8:16 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 10,289 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। .

see more..

कच्चे तेल, रुपये की चाल से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

06 Sep 2026 | 8:15 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कच्चे तेल और रुपये की चाल पर रहेगी। .

see more..

अपनी प्रौद्योगिकी को वैश्विक बाजार में ले जाने की तैयारी में जियो

05 Sep 2026 | 11:00 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की कंपनी जियो अगले एक दशक में कनेक्टिविटी के साथ प्रौद्योगिकी पर फोकस करते हुए वैश्विक बाजार में खुद को स्थापित करने का प्रयास करेगी। .

see more..

चीनी, अधिकतर दालों में नरमी, चावल मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

05 Sep 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी में नरमी रही। चीनी के साथ ज्यादातर दालों के दाम भी गिर गये। चावल में मजबूती देखी गयी जबकि गेहूं की कीमत पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

टीसीएस हैदराबाद में शुरू करेगी एक गीगावाट का डेटा सेंटर

05 Sep 2026 | 6:06 PM

हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस हैदराबाद में 264 एकड़ में एक गीगावाट का डेटा सेंटर स्थापित करेगी। .

see more..