Monday, Jun 8 2026 | Time 19:30 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल में तेजी, दाल नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी की कीमत कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही टिकी रही। दालों में नरमी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,781 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटा दो रुपये सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 31 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल 26 रुपये और तुअर दाल 15 रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत 11 रुपये और चना दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 140 रिंगिट चढ़कर 4,675 रिंगिट प्रति टन बोला गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.26 प्रतिशत की बढ़त में 79.41 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 37 रुपये और सोया तेल की 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 19 रुपये और सरसों तेल 15 रुपये महंगा हुआ। वहीं, मूंगफली तेल 30 रुपये और वनस्पति चार रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव नौ रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। वहीं, चीनी कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।
अजीत.श्रवण
जारी वार्ता
More News

अदाणी पोर्ट्स को अर्जेंटीना से भारत के लिए एलएनजी आपूर्ति की पहली परियोजना के लिए समुद्री सेवाओं का 10 साल का ठेका मिला

08 Jun 2026 | 6:56 PM

अहमदाबाद, 08 जून (वार्ता) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड ( एपीएसईजेड ) ने अर्जेंटीना से भारत के लिए लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) निर्यात की पहली परियोजना के लिए समुद्री जहाजों, तेल टैंकरों और बंदरगाहों से जुड़ी सेवाओं का अनुबंध हासिल किया है। .

see more..

अरण्य रियलएस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने आवासीय परियोजनाओं में एक हजार करोड़ का निवेश

08 Jun 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित स्वतंत्र निवेश प्रबंधन कंपनी अरण्य रियलएस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने भारत की आवासीय रियल एस्टेट परियोजनाओं में अपने पहले डेट फंड और प्रत्यक्ष निवेशों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। .

see more..

चावल मजबूत, गेहूं, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

08 Jun 2026 | 5:44 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में नरमी रही, जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया।.

see more..

वैश्विक चिंता में लुढ़के शेयर बाजार, प्रमुख सूचकांक दो महीने के निचले स्तर पर

08 Jun 2026 | 5:43 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत लुढ़ककर दो महीने से अधिक के निचले स्तर पर बंद हुए।.

see more..

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने 12,000 टन प्लास्टिक का पुनर्चक्रण किया

08 Jun 2026 | 5:12 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) पेट्रोलियम क्षेत्र के महारत्न सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने स्वस्थ पैकेजिंग को लेकर प्रतिबद्धता मज़बूत करते हुए 2025-26 में 12 हजार टन प्लास्टिक का पुनर्चक्रण किया है और उत्पाद के विस्तारित दायित्व (ईपीआर) की शर्तों को शत प्रतिशत पूरा किया है।.

see more..