Monday, Jun 8 2026 | Time 20:46 Hrs(IST)
बिजनेस


मिट्टी की सेहत से जुड़े हैं खेती के भविष्य के रास्ते :आह्वान फाउंडेशन

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) गैर सरकारी संगठन आह्वान फाउंडेशन ने सरकार, कृषि संस्थानों और निजी संगठनों को मिलकर ऐसी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए, जिससे गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी मिट्टी परीक्षण सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। संगठन ने कहा है कि जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और गांव स्तर पर प्रदर्शन जैसी पहलें किसानों को इस वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
हाशिये पर रहने वाले समुदायों के बीच काम करने वाले इस संगठन की एक विज्ञप्ति में आह्वान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संस्थापक ब्रज किशोर प्रधान ने कहा, “ देश में कृषि भविष्य केवल बारिश और बीजों पर ही निर्भर नहीं करता, बल्कि खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता पर भी आधारित है।देश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले कई किसानों को आज भी इस तकनीक की पर्याप्त जानकारी नहीं है। छोटे और सीमांत किसान अक्सर मिट्टी परीक्षण की लागत या सुविधाओं की कमी के कारण इसका उपयोग नहीं कर पाते। ”
संगठन का कहना है कि मिट्टी परीक्षण जैसी उपयोगी तकनीक होने के बावजूद इसका उपयोग अभी भी कई क्षेत्रों में सीमित है। आज जब खेती मौसम की अनिश्चितता, बढ़ती लागत और घटती उत्पादकता जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब मिट्टी के स्वास्थ्य को समझना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
श्री प्रधान ने कहा कि मिट्टी परीक्षण का एक प्रमुख लाभ संतुलित उर्वरक उपयोग भी है। किसान अक्सर पारंपरिक तरीकों या अनुमान से खाद का उपयोग करते हैं, जिससे कभी अधिक तो कभी कम उर्वरक डाल दिया जाता है। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कृषि विशेषज्ञ किसानों को सही फसल चयन, उर्वरक की उचित मात्रा, बुवाई का सही समय और मिट्टी सुधार के उपाय बताते हैं, जिससे खेती अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बनती है।
मनोहर.श्रवण
वार्ता
More News

यूरोपीय संघ को आगे भी भारत से मछली, आंडा, शहद और पशुओं की आंत का निर्यात जारी रखा जा सकेगा

08 Jun 2026 | 8:04 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) ने खाद्य-स्वास्थ्य नियमों के तहत भारत को सितंबर 2026 के बाद भी अपने बाजार में मछली, शहद, अंडे और पशुओं की आंत के निर्यात को जारी रखने की मान्यता दे दी है । .

see more..

भारत औद्योगिक विकास योजना के कार्यन्वयन की दिशा में 'भव्य पोर्टल' का शुभारंभ किया पीयूष गोयल ने

08 Jun 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) देश में औद्योगिक इकाइयों के लिए सभी सुविधाओं से लैस 100 औद्योगिक पार्क विकसित करने की सरकार की महत्वाकांक्षी पहल- भारत औद्योगिक विकास योजना' (भव्य) को शुरू करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राजधानी में ' भव्य पोर्टल' का शुभारंभ किया। .

see more..

रुपया 43 पैसे टूटा

08 Jun 2026 | 7:30 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 43 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.61 रुपये का बोला गया। .

see more..

अरण्य रियल एस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने आवासीय परियोजनाओं में किया एक हजार करोड़ का निवेश

08 Jun 2026 | 7:29 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित स्वतंत्र निवेश प्रबंधन कंपनी अरण्य रियल एस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने भारत की आवासीय रियल एस्टेट परियोजनाओं में अपने पहले डेट फंड और प्रत्यक्ष निवेशों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।.

see more..

चालू खाते का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी का 0.6 प्रतिशत रहा

08 Jun 2026 | 7:11 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में देश का चालू खाते का घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.6 प्रतिशत पर 25.2 अरब डॉलर रहा। .

see more..