Monday, Jun 8 2026 | Time 19:43 Hrs(IST)
बिजनेस


प्रौद्योगिकी में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए बीएमयू ने शुरू किया 'वूमेन इन टेक एक्सेलेरेटर प्रोग्राम'

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रही महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने, उन्हें सही मार्गदर्शन देने और निवेशकों से जोड़ने के लिए बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय (बीएमयू) ने 'वूमेन इन टेक एक्सेलेरेटर प्रोग्राम' की शुरूआत की है।
राजधानी में बुधवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बीएमयू के प्रोफेसर दविंदर सिंह ने कहा कि महिलाएं आज अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में नए और अनोखे विचारों पर काम कर रही हैं। इस प्रोग्राम के जरिए हमारा मकसद उन्हें सही प्रशिक्षण और पैसा जुटाने में मदद करना है, ताकि वे अपने छोटे व्यावसाय को एक बड़ी कंपनी में बदल सकें। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने वाले मंच 'आइडियाबाज़' के साथ मिलकर शुरू किये 12 हफ्तों के इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप्स को अपना व्यवसाय बढ़ाने और बाजार में पहचान बनाने के लिए बेहतरीन मंच मिलेगा।
इसमें चुने गए स्टार्टअप्स को टीवी पर आने वाले मशहूर शो 'आइडियाबाज़ सीज़न 2' में देश के बड़े निवेशकों और दर्शकों के सामने अपने 'बिजनेस आइडिया' को पेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में नीति आयोग की मुख्य आर्थिक सलाहकार और 'वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म' की मिशन निदेशक अन्ना रॉय की भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के पहले बैच में ऐसी पांच महिला स्टार्टअप्स की मदद की जा रही है, जो पर्यावरण, स्वास्थ्य (हेल्थकेयर), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तकनीक के जरिए नए समाधान खोज रही हैं।
इस मौके पर सुश्री रॉय ने कहा कि महिलाओं के व्यवसाय को सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें देश की तरक्की का मुख्य हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि यह महिलाओं को सिर्फ शामिल करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में अग्रणी बनाने और राष्ट्र निर्माता बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
वीएमयू की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इससे पहले 'आइडियाबाज़ सीज़न-एक' में 86 स्टार्टअप्स शामिल हुए थे और उन्हें कुल 41 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। बीएमयू का प्रोपेल इन्क्यूबेटर भी पिछले पांच सालों में 110 से ज्यादा स्टार्टअप्स की मदद कर चुका है, जिन्होंने बाजार से 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग जुटाई है।
भारत ,मनोहर
वार्ता
More News

अरण्य रियल एस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने आवासीय परियोजनाओं में किया एक हजार करोड़ का निवेश

08 Jun 2026 | 7:29 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित स्वतंत्र निवेश प्रबंधन कंपनी अरण्य रियल एस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने भारत की आवासीय रियल एस्टेट परियोजनाओं में अपने पहले डेट फंड और प्रत्यक्ष निवेशों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।.

see more..

चालू खाते का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी का 0.6 प्रतिशत रहा

08 Jun 2026 | 7:11 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) वित्त वर्ष 2025-26 में देश का चालू खाते का घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.6 प्रतिशत पर 25.2 अरब डॉलर रहा। .

see more..

अदाणी पोर्ट्स को अर्जेंटीना से भारत के लिए एलएनजी आपूर्ति की पहली परियोजना के लिए समुद्री सेवाओं का 10 साल का ठेका मिला

08 Jun 2026 | 6:56 PM

अहमदाबाद, 08 जून (वार्ता) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड ( एपीएसईजेड ) ने अर्जेंटीना से भारत के लिए लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) निर्यात की पहली परियोजना के लिए समुद्री जहाजों, तेल टैंकरों और बंदरगाहों से जुड़ी सेवाओं का अनुबंध हासिल किया है। .

see more..

अरण्य रियलएस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने आवासीय परियोजनाओं में एक हजार करोड़ का निवेश

08 Jun 2026 | 6:33 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) रियल एस्टेट क्षेत्र पर केंद्रित स्वतंत्र निवेश प्रबंधन कंपनी अरण्य रियलएस्टेट्स फंड एडवाइजर्स ने भारत की आवासीय रियल एस्टेट परियोजनाओं में अपने पहले डेट फंड और प्रत्यक्ष निवेशों के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। .

see more..

चावल मजबूत, गेहूं, चीनी नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

08 Jun 2026 | 5:44 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में नरमी रही, जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया।.

see more..