Friday, Jul 10 2026 | Time 16:12 Hrs(IST)
बिजनेस


गोयल सोमवार को भारत औद्योगिक विकास योजना ( भव्य) के पोर्टल का उद्घाटन करेंगे

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को भारत औद्योगिक विकास योजना ( भव्य) के पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्रिमंडल ने देश भर में छोटे-बड़े औद्योगिक पार्क ऑन के विकास की इस योजना के प्रथम चरण में 50 पार्कों के विकास के लिए राज्य सरकारों और निकायों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करने को अभी हाल में ही मंजूरी दी थी। इसके लिए दिशा निर्देशों को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार इन पार्कों के विकास के लिए प्रति एकड़ एक निश्चित सहायता प्रदान करेगी।
यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका लक्ष्य देशभर में 100 हाई-टेक 'प्लग-एंड-प्ले' औद्योगिक पार्क विकसित करना है। इस योजना के लिए 33,660 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) हब बनाना और विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात में सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी

10 Jul 2026 | 3:27 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) भारत में होंडा समूह की सभी कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन के तहत राज्य से वीरमगाम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी।.

see more..

अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर

10 Jul 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) बीमा क्षेत्र की कंपनी पॉलिसीबाजार ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।.

see more..

रेनो इंडिया का अनुसंधान एवं विकास के लिए आईआईटी कानपुर से करार

10 Jul 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने अपने वाहनों के डिजाइन और बेहतर करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। .

see more..

अडानी एंटरप्राइजेज का कार्बन कैप्चर को फॉर्मिक एसिड में बदलने के लिए फ्रांस की कंपनी से करार

10 Jul 2026 | 2:17 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और रासायनिक विनिर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली फ्रांस की स्वच्छ-प्रौद्योगिकी कंपनी डायॉक्सीकल ने शुक्रवार को कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करते हुए रसायनों के उत्पादन के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की।.

see more..