Friday, Jul 10 2026 | Time 17:15 Hrs(IST)
बिजनेस


वाहनों की खुदरा बिक्री ने मई में बनाया नया रिकॉर्ड

वाहनों की खुदरा बिक्री ने मई में बनाया नया रिकॉर्ड

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) देश में वाहनों की मांग में पिछले साल सितंबर से जारी तेजी अब भी बनी हुई है और वाहनों की खुदरा बिक्री ने मई महीने के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये।




वाहन डीलरों से शीर्ष संगठन (फाडा) द्वारा वाहनों के पंजीकरण के आधार पर सोमवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल यात्री वाहनों, तिपहिया, ट्रैक्टरों और कुल बिक्री का मई का नया रिकॉर्ड बना है। वाहनों की कुल बिक्री 25,31,067 इकाई दर्ज की गयी जो पिछले साल मई के मुकाबले 9.55 प्रतिशत अधिक है, हालांकि इस साल अप्रैल (27.14 लाख) की तुलना में यह 6.75 प्रतिशत कम है।


 


एक और खास बात यह रही कि पहली बार कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का योगदान 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है।


 


मई में यात्री वाहनों की बिक्री, जिसमें कारें, उपयोगी वाहन और वैन शामिल हैं, सालाना 23.25 प्रतिशत बढ़कर 4,02,591 इकाई रही। तिपहियाकी बिक्री 3.56 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,11,526 इकाई पर और ट्रैक्टरों की 11.17 फीसदी बढ़कर 83,092 इकाई पर रही।

दुपहिया की बिक्री 7.54 प्रतिशत बढ़ी और मई में 18,44,947 इकाई हो गयी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5.29 फीसदी बढ़ी और 83,823 इकाई दर्ज की गयी। इसमें 7.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ हल्के वाणिज्यिक वाहनों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।


 


फाडा के अध्यक्ष सी.एम. विग्नेश्वर ने इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद मई में वाहनों की बिक्री अच्छी बनी रही। दुपहिया वाहनों में शहरी इलाकों में बिक्री 11.75 प्रतिशत बढ़ी है जबकि ग्रामीण इलाकों में 4.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खास बात यह है दुपहिया में ईवी की हिस्सेदारी 9.25 प्रतिशत बढ़ी है। यह एक साल पहले 6.11 प्रतिशत पर थी।


 


वहीं, यात्री वाहनों की बिक्री ग्रामीण इलाकों में ज्यादा तेजी से बढ़ी। वहां इसकी वृद्धि दर 30.35 प्रतिशत रही जबकि शहरी इलाकों में यह 18.80 फीसदी दर्ज की गयी। इसमें भी सीएनजी की हिस्सेदारी बढ़कर 23.34 प्रतिशत पर और ईवी की 6.63 प्रतिशत पर पहुंच गयी।


 


श्री विग्नेश्वर ने कहा कि कुल मिलाकर मई में वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत पर रही। कुल मिलाकर वाहनों की बिक्री में ईवी का योगदान पहली बार 11 प्रतिशत के पार पहुंचा है।


 


अजीत सैनी

वार्ता

More News
शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

10 Jul 2026 | 4:11 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,569.39 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज चौतरफा लिवाली रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.20 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.55 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, धातु, तेल एवं गैस, रसायन और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों से सूचकांक अच्छी बढ़त में रहे।

see more..

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात में सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी

10 Jul 2026 | 3:27 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) भारत में होंडा समूह की सभी कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन के तहत राज्य से वीरमगाम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी।.

see more..

अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर

10 Jul 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) बीमा क्षेत्र की कंपनी पॉलिसीबाजार ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।.

see more..

रेनो इंडिया का अनुसंधान एवं विकास के लिए आईआईटी कानपुर से करार

10 Jul 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने अपने वाहनों के डिजाइन और बेहतर करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। .

see more..