Friday, Jul 10 2026 | Time 16:16 Hrs(IST)
बिजनेस


पीयूष गोयल ने मालदीव के व्यापार मंत्री से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यहां मालदीव के व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों देशों ने आपस में प्रस्तावित द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) और मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत तेज करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताएं दोहरायी हैं।
श्री गोयल ने भारत यात्रा पर आये श्री सईद के साथ अपने कार्यालय में हुई इस बातचीत को " सार्थक और सकारात्मक" बताया और कहा कि "भारत और मालदीव आर्थिक साझेदारी के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं।"
उन्होंने श्री सईद के साथ इस मुलाकात की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ' भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हमने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) और प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जल्द हस्ताक्षर की दिशा में प्रक्रिया तेज करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, पर्यटन, स्टार्टअप, डिजिटल भुगतान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की, ताकि दोनों देशों के लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकें।
भारत, मालदीव का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है। आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए, हाल ही में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक वार्ता शुरू हुई है। दोनों देशों के बीच वर्ष 2025-26 में व्यापार 17.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 77 करोड़ 17 लाख डॉलर तक पहुंच गया है। इस दौरान भारत से मालदीव को निर्यात 45 करोड़ 87 लाख डॉलर और आयात 31 करोड़ 30 लाख डॉलर रहा। भारत मुख्य रूप से इंजीनियरिंग उत्पाद, दवाएं, सीमेंट, चावल और कृषि उत्पाद मालदीव भेजता है। वहीं, मालदीव से भारत मुख्य रूप से स्क्रैप धातु (जैसे लोहा और तांबा) का आयात करता है।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात में सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी

10 Jul 2026 | 3:27 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) भारत में होंडा समूह की सभी कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन के तहत राज्य से वीरमगाम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी।.

see more..

अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर

10 Jul 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) बीमा क्षेत्र की कंपनी पॉलिसीबाजार ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।.

see more..

रेनो इंडिया का अनुसंधान एवं विकास के लिए आईआईटी कानपुर से करार

10 Jul 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने अपने वाहनों के डिजाइन और बेहतर करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। .

see more..

अडानी एंटरप्राइजेज का कार्बन कैप्चर को फॉर्मिक एसिड में बदलने के लिए फ्रांस की कंपनी से करार

10 Jul 2026 | 2:17 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और रासायनिक विनिर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली फ्रांस की स्वच्छ-प्रौद्योगिकी कंपनी डायॉक्सीकल ने शुक्रवार को कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करते हुए रसायनों के उत्पादन के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की।.

see more..