Friday, Jul 10 2026 | Time 17:00 Hrs(IST)
बिजनेस


चावल, गेहूं, चीनी, दालों में तेजी, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत सात रुपये चढ़कर 3,964 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,808 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी छह रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में भी तेजी रही। चना दाल की औसत कीमत 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल और उड़द दाल 16-16 रुपये महंगी हुई। तुअर दाल में भी तीन रुपये की मजबूती देखी गयी। मूंग दाल कमोबेश गत दिवस के स्तर पर पड़ी रही।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा सात रिंगिट चढ़कर 4,616 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 3.02 प्रतिशत की बढ़त में 69.30 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
स्थानीय बाजार में सोया तेल 25 रुपये और सूरजमुखी तेल चार रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। मूंगफली तेल में 44 रुपये और सरसों तेल में 24 रुपये की गिरावट रही। पाम ऑयल भी 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 11 रुपये महंगी हुई।
अजीत अशोक
जारी वार्ता
More News
शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

10 Jul 2026 | 4:11 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,569.39 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज चौतरफा लिवाली रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.20 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.55 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, धातु, तेल एवं गैस, रसायन और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों से सूचकांक अच्छी बढ़त में रहे।

see more..

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात में सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी

10 Jul 2026 | 3:27 PM

अहमदाबाद, 10 जुलाई (वार्ता) भारत में होंडा समूह की सभी कंपनियों की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई होंडा इंडिया फाउंडेशन ने गुजरात पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन के तहत राज्य से वीरमगाम में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला रखी।.

see more..

अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर

10 Jul 2026 | 3:06 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) बीमा क्षेत्र की कंपनी पॉलिसीबाजार ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।.

see more..

रेनो इंडिया का अनुसंधान एवं विकास के लिए आईआईटी कानपुर से करार

10 Jul 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने अपने वाहनों के डिजाइन और बेहतर करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। .

see more..