Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:58 Hrs(IST)
बिजनेस


रेपो दर स्थिर रखने से बढ़ेगा खरीददारों का भरोसा: रियल एस्टेट सेक्टर

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) रियल एस्टेट सेक्टर ने रेपो दर स्थिर बनाये रखने के रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इस कदम से इस क्षेत्र में कारोबारियों और ग्राहकों दोनों का भरोसा बढ़ेगा।
नारेडको के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर बनाये रखने का स्वागत करते हुए इसे मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक संतुलित और समझदारी भरा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि इस समय रियल एस्टेट सेक्टर को नीतिगत स्थिरता की जरूरत है। आरबीआई के इस कदम से डेवलपर और घर खरीदने वालों का भरोसा बढ़ेगा। इस फैसले का निर्माण गतिविधियों, एमएसएमई, निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनियों और इस उद्योग से जुड़े लाखों लोगों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
लोहिया डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक पीयूष लोहिया ने कहा कि रेपो दर स्थिर और मौद्रिक नीति के रुख को निरपेक्ष बनाये रखने का निर्णय आर्थिक विकास को समर्थन देने के साथ-साथ महंगाई पर सतर्क निगरानी बनाये रखने की संतुलित सोच को दर्शाता है। खाद्य एवं ईंधन की कीमतों के कारण महंगाई का दबाव फिलहाल बना हुआ है, लेकिन आरबीआई का यह विश्वास कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के बाद महंगाई में नरमी आएगी, रियल एस्टेट डेवलपर्स और घर खरीदने वालों के लिए सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर के लिए ब्याज दरों में स्थिरता एक उत्साहजनक पहल है। इससे होम लोन की लागत में स्थिरता बनी रहेगी, जिससे विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में खरीदारों का भरोसा मजबूत होगा।
युगेन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित मामगैन ने इसे आर्थिक विकास और महंगाई के बीच संतुलन स्थापित करने की एक सोच-समझकर अपनायी गयी रणनीति बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य और ऊर्जा की कीमतों से जुड़े महंगाई के जोखिमों पर लगातार नजर बनाये रखना आवश्यक है, लेकिन तीसरी तिमाही के बाद महंगाई के दबाव में कमी आने के आरबीआई के आकलन से नीति संबंधी स्पष्टता और भरोसा बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए ब्याज दरों में स्थिरता एक सकारात्मक संकेत है। इससे होम लोन की लागत स्थिर रहने की संभावना है, जो विशेष रूप से मध्यम आय वर्ग और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट के खरीदारों का विश्वास बनाये रखने में मदद करेगी। साथ ही, डेवलपर्स को निवेश की योजना बनाने और परियोजनाओं को अधिक निश्चितता के साथ आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
अजीत अशोक
वार्ता
More News

शेफ्लर इंडिया ने अमित भालेराव को सीओओ नियुक्त किया

11 Aug 2026 | 7:19 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) मोशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी शेफ्लर इंडिया ने मंगलवार को अमित भालेराव को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की। .

see more..

हैदराबाद की जीनोम वैली में नया साइंस एंड इनोवेशन सेंटर खोलेगी एमजेन

11 Aug 2026 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) एमजेन ने मंगलवार को हैदराबाद की जीनोम वैली में नया साइंस एंड इनोवेशन सेंटर खोलने की अपनी योजना की घोषणा की। .

see more..

कच्चे तेल में तेजी से 388 अंक टूटा सेंसेक्स

11 Aug 2026 | 6:40 PM

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी के करीब टूट गये। .

see more..

डीजीएफटी ने गेहूं निर्यातकों से 31 अगस्त तक मांगा ब्योरा, कोटा समीक्षा के निर्देश

11 Aug 2026 | 6:19 PM

नयी दिल्ली,11 अगस्त (वार्ता) विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी)ने गेहूं के सभी निर्यातकों से 31 अगस्त 2026 तक उपयोग प्रमाणपत्र सहित शिपिंग बिल का विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा है। .

see more..

वेदांता एल्युमिनियम ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए 'मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स' पेश किया

11 Aug 2026 | 6:10 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड ने मंगलवार को अपने प्रमुख डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म वेदांता मेटल बाजार (वीएमबी) के अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की घोषणा की। .

see more..