Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:01 Hrs(IST)
बिजनेस


उतार-चढ़ाव के बाद ऊपर बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखा गया और अंतिम समय में लिवाली से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.05 अंक (0.19 प्रतिशत) चढ़कर 78,581 अंक पर पहुंच गया। सूचकांक में आज करीब 770 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। यह ऊपर 79,055 अंक तक और नीचे 78,286 अंक तक गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 9.75 अंक यानी 0.04 प्रतिशत ऊपर 24,624.65 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांकों में गिरावट रही थी।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में तेजी देखी गयी। जापान का निक्केई साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक उछल गया।
घरेलू स्तर पर वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.01 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.76 प्रतिशत की बढ़त में रहा।
निफ्टी धातु सूचकांक 1.72 फीसदी और ऑटो सूचकांक 1.27 फीसदी चढ़ गया। रियल्टी और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। मीडिया, एफएमसीजी और निजी बैंकों के सूचकांकों में गिरावट रही।
एनएसई में जिन 3,472 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 1,972 के शेयरों में तेजी और 1,394 में गिरावट देखी गयी। अन्य 106 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 के शेयर हरे निशान में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 2.04 प्रतिशत मजबूत हुआ। एनटीपीसी में 1.77 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक में 1.74, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.73, इंडिगो में 1.34, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.27, ट्रेंट में 1.14 और एलएंडटी 1.05 प्रतिशत की तेजी रही। इंफोसिस, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और मारुति सुजुकी के शेयर भी ऊपर बंद हुए।
टीसीएस का शेयर 1.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.12 और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 0.93 प्रतिशत लुढ़क गया। बीईएल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयरों में भी गिरावट रही।
वैश्विक स्तर पर जापान का निक्केई 3.66 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.47 फीसदी और हांगकांग का हैंग सेंग 0.24 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.19 फीसदी ऊपर और ब्रिटेन का एफटीएसई इतना ही नीचे था।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

शेफ्लर इंडिया ने अमित भालेराव को सीओओ नियुक्त किया

11 Aug 2026 | 7:19 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) मोशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी शेफ्लर इंडिया ने मंगलवार को अमित भालेराव को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की। .

see more..

हैदराबाद की जीनोम वैली में नया साइंस एंड इनोवेशन सेंटर खोलेगी एमजेन

11 Aug 2026 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) एमजेन ने मंगलवार को हैदराबाद की जीनोम वैली में नया साइंस एंड इनोवेशन सेंटर खोलने की अपनी योजना की घोषणा की। .

see more..

कच्चे तेल में तेजी से 388 अंक टूटा सेंसेक्स

11 Aug 2026 | 6:40 PM

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी के करीब टूट गये। .

see more..

डीजीएफटी ने गेहूं निर्यातकों से 31 अगस्त तक मांगा ब्योरा, कोटा समीक्षा के निर्देश

11 Aug 2026 | 6:19 PM

नयी दिल्ली,11 अगस्त (वार्ता) विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी)ने गेहूं के सभी निर्यातकों से 31 अगस्त 2026 तक उपयोग प्रमाणपत्र सहित शिपिंग बिल का विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा है। .

see more..

वेदांता एल्युमिनियम ने अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए 'मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स' पेश किया

11 Aug 2026 | 6:10 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड ने मंगलवार को अपने प्रमुख डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म वेदांता मेटल बाजार (वीएमबी) के अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की घोषणा की। .

see more..