Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:28 Hrs(IST)
बिजनेस


एलआईसी के ओएफएस में खुदरा निवेशकों की कम रही रुचि

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) में दूसरे दिन बुधवार को खुदरा निवेशकों की रुचि कम रही।
शेयर बाजार बीएसई ने बताया कि एलआईसी के ओएफएस में खुदरा निवेशकों ने आज उनके लिए कुल उपलब्ध शेयरों में 70 प्रतिशत के लिए हो बोली लगायी। खुदरा निवेशकों से कुल 5,76,72,214 शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि उनके लिए 8,22,24,971 शेयर आरक्षित थे।
सरकार एलआईसी में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी (31,62,49,885 शेयर) बेचने के लिए ओएफएस लेकर आयी थी और चार प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया था। पहले दिन गैर-खुदरा निवेशकों से 3.32 गुना बोली मिलने के बाद सरकार ने पूरी 6.5 प्रतिशत (82,22,49,701 शेयर) बेचने का फैसला किया था।
गैर-खुदरा निवेशकों ने आज भी 12,94,81,363 शेयरों के लिए बोली लगायी। इस प्रकार, खुदरा और गैर-खुदरा निवेशक मिलाकर कुल 1,13,16,98,475 शेयरों के लिए बोली प्राप्त हुई।
कंपनी का शेयर आज 50 पैसे (0.13 प्रतिशत) चढ़कर 391.50 रुपये पर पहुंच गया।
उल्लेखनीय है कि इस समय एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी 96.50 प्रतिशत है। यदि सरकार पूरे 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने का फैसला करती है तो कंपनी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की शर्त पूरी कर लेगी।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

आरबीआई गवर्नर की बैंकों से अपील, एआई को तेजी से अपनायें

11 Aug 2026 | 7:47 PM

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को बैंकों से अपील की कि वे एआई को तेजी से अपनायें और इसके लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, प्रतिभा और कौशल में निवेश करें। .

see more..

शेफ्लर इंडिया ने अमित भालेराव को सीओओ नियुक्त किया

11 Aug 2026 | 7:19 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) मोशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी शेफ्लर इंडिया ने मंगलवार को अमित भालेराव को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की। .

see more..

हैदराबाद की जीनोम वैली में नया साइंस एंड इनोवेशन सेंटर खोलेगी एमजेन

11 Aug 2026 | 7:00 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) एमजेन ने मंगलवार को हैदराबाद की जीनोम वैली में नया साइंस एंड इनोवेशन सेंटर खोलने की अपनी योजना की घोषणा की। .

see more..

कच्चे तेल में तेजी से 388 अंक टूटा सेंसेक्स

11 Aug 2026 | 6:40 PM

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी के करीब टूट गये। .

see more..

डीजीएफटी ने गेहूं निर्यातकों से 31 अगस्त तक मांगा ब्योरा, कोटा समीक्षा के निर्देश

11 Aug 2026 | 6:19 PM

नयी दिल्ली,11 अगस्त (वार्ता) विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी)ने गेहूं के सभी निर्यातकों से 31 अगस्त 2026 तक उपयोग प्रमाणपत्र सहित शिपिंग बिल का विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा है। .

see more..