Wednesday, Sep 9 2026 | Time 06:48 Hrs(IST)
मनोरंजन


आमिर खान ने फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को यूट्यूब पर रिलीज करने का फैसला किया

मुंबई, 30 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान ने अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब मूवीज-ऑन-डिमांड पर रिलीज़ करने का फैसला किया है, जिससे यह फिल्म दुनिया के हर कोने तक सस्ते और आसान तरीके से पहुंच सके।
आमिर खान ने एलान किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म सितारे ज़मीन पर अब एक अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज़ की जाएगी। भारत में यह फिल्म 100 में मिलेगी, जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी।
आमिर खान ने कहा, पिछले 15 सालों से मैं इस बात की कोशिश कर रहा था कि उन लोगों तक कैसे पहुंचा जाए जो थिएटर तक नहीं जा सकते, या जो किसी वजह से थिएटर नहीं जा पाते। अब आखिरकार वो वक्त आ गया है जब सब कुछ एक साथ ठीक बैठ रहा है। हमारी सरकार ने यूपीआई शुरू किया और अब भारत दुनिया में नंबर 1 है इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स में। इंटरनेट की पहुँच भी भारत में बहुत तेजी से बढ़ी है और हर दिन बढ़ रही है। साथ ही यूट्यूब लगभग हर डिवाइस में होता है। अब हम भारत के बड़े हिस्से और दुनिया के बहुत से लोगों तक फिल्में पहुंचा सकते हैं।
आमिर खान ने कहा मेरा सपना है कि सिनेमा हर किसी तक पहुंचे, वो भी सही और सस्ते दामों में। मैं चाहता हूं कि लोग सिनेमा को जब चाहें, जहां चाहें, तब देख सकें। अगर ये तरीका सफल होता है, तो क्रिएटिव लोग अलग-अलग कहानियां कह पाएंगे, बिना बॉर्डर या दूसरी रुकावटों की चिंता किए। यह नए कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले लोगों के लिए भी एक शानदार मौका होगा। यदि यह आइडिया काम कर गया, तो यह सबके लिए फायदेमंद साबित होगा।
आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित सितारे ज़मीन पर में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें दस नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है।
प्रेम
वार्ता
More News

आवाज की कशिश से लगभग आठ दशक तक श्रोताओं को दीवाना बनाया आशा भोसले ने

08 Sep 2026 | 6:46 PM

(जन्मदिवस 08 सितंबर के अवसर पर) मुम्बई, 08 सितंबर (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत में आशा भोसले को ऐसी पार्श्वगायिका के तौर पर याद किया जाता है,जिन्होंने अपनी आवाज की कशिश से लगभग आठ दशक तक श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया।.

see more..

'हमारी राधा’ में शादी की सालगिरह पर राधा के भरोसे की होगी परीक्षा

08 Sep 2026 | 6:40 PM

मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता) अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में राधा (सिमरन कौर) अपने पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के साथ शादी की सालगिरह मनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसी बीच उसके भरोसे की परीक्षा होने वाली है।राधा को पता चलता है कि गिरधर को तीन दिनों के लिए पुणे में होने वाली एक कॉन्फ्रेंस में जाना है। गिरधर के रवाना होने से पहले राधा उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेती है। वह शादी की सालगिरह को लेकर बेहद खुश है और अपने रिश्ते पर पूरा भरोसा करती है।.

see more..

पार्वती तिरुवोथु का पहली बार पुलिस अफसर वाला अंदाज़

08 Sep 2026 | 6:23 PM

मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री पार्वती तिरुवोथु आगामी मलयालम थ्रिलर ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ में पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में पार्वती तिरुवोथु के किरदार अलीना अब्राहम का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।.

see more..

आशा भोसले की विरासत को नई पीढ़ी जाह्नवी कपूर का सलाम, ए.आर. रहमान ने जताया आभार

08 Sep 2026 | 5:47 PM

मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता)महान गायिका आशा भोसले की अमर संगीत विरासत को सम्मान देने के लिए संगीतकार ए.आर. रहमान नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को एक साथ ला रहे हैं। इसी खास श्रद्धांजलि का हिस्सा अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी बनी हैं।.

see more..

'द बॉम्बे ब्लड’ की बर्लिन में भारतीय दूतावास में होगी स्क्रीनिंग

08 Sep 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता)नील कोठारी, गौरव ऋषिकेश ठाकुर और डेनियल ई. पजाक निर्मित इंडो-जर्मन फीचर फिल्म ‘द बॉम्बे ब्लड’ की 11 सितंबर को बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास में विशेष स्क्रीनिंग होगी।गौरव ऋषिकेश ठाकुर द्वारा लिखित, निर्देशित और संपादित यह फिल्म भारत और जर्मनी के कलाकारों एवं फिल्मकारों के सहयोग से तैयार की गई है। फिल्म भारतीय सांस्कृतिक पहचान को यूरोपीय पृष्ठभूमि में एक रोमांचक वैश्विक सर्वाइवल कहानी के साथ प्रस्तुत करती है।.

see more..