Thursday, Jun 18 2026 | Time 10:27 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन-सोनु निगम जन्मदिन दो अंतिम मुंबई

सोनू निगम को वर्ष 1997 में अनु मलिक के संगीत निर्देशन में बार्डर फिल्म में पार्श्वगायन करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उन्होंने “ संदेशे आते है” गीत के जरिये अपने ऊपर लगे मोहम्मद रफी के क्लोन के ठप्पे को सदा के लिये मिटा दिया ।वर्ष 1997 में ही सोनू निगम को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ..परदेस ..में पार्श्वगायन करने का अवसर मिला ।नदीम श्रवण के संगीत निर्देशन में उन्होने..ये दिल दीवाना ..गीत गाकर न सिर्फ अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया बल्कि युवाओं के बीच क्रेज भी बन गये ।
सोनू निगम अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है । सबसे पहले उन्हे 2002 में फिल्म साथिया के ..साथिया ..गाने के लिये सर्वश्रेष्ठ गायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया । इसके बाद 2003 में फिल्म कल हो ना हो के गीत ..कल हो ना हो ..के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया ।उन्होंने हिन्दी के अलावा उर्दू,अंगेजी,तमिल,बंगला,पंजाबी, मराठी,तेलुगू,भोजपुरी,कन्नड़ उडि़या और नेपाली फिल्मों के गीतों के लिये भी अपना स्वर दिया है ।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी सोनू निगम ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है। उन्होनें प्यारा दुश्मन ,कामचोर,उस्तादी उस्ताद से ,बेताब ,हमसे है जमाना और तकदीर जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया है और जानी दुश्मन एक अनोखी प्रेम कहानी .लव इन नेपाल तथा काश आप हमारे होते जैसी फिल्मों में भी बतौर अभिनेता के रूप में काम कर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया है ।
सोनू निगम पार्श्वगायन के अलावा सामाजिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है और कई कल्याणकारी संगठनों से सदस्य के रूप में जुड़े हुए है। इनमें कैंसर रागियों.कुष्ठ रोगियों और अंधों के कल्याण के लिये चलायी जाने वाली संस्था खास तौर पर उल्लेखनीय है । इसके अलावा सोनू निगम ने कारगिल युद्ध और भूकंप से पीड़ित परिवारों और बच्चों के उत्थान के लिये चलायी जाने वाली संस्था ..क्रेआन ..में भी सक्रिय योगदान दिया है।
प्रेम
वार्ता
More News

ज़ी एक्शन पर होगा 'चक्र' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

18 Jun 2026 | 10:07 AM

मुंबई, 18 जून (वार्ता) ज़ी एक्शन पर आज शाम 7:30 बजे फिल्म 'चक्र' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर प्रसारित किया जाएगा।फिल्म की कहानी अरविंद और दिशा नामक एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे होते हैं। उनकी खुशहाल जिंदगी तब अचानक बदल जाती है, जब दिशा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाती है। उसके गायब होने के पीछे न कोई संदेश मिलता है और न ही कोई स्पष्ट सुराग।.

see more..

जैकलीन फर्नांडीज की पहली पूर्ण हॉरर फिल्म की शूटिंग इस महीने होगी शुरू

18 Jun 2026 | 10:00 AM

मुंबई, 18 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। लंबे समय से इस शैली में एक दमदार और अलग कहानी की तलाश कर रहीं जैकलीन को अब ऐसा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।.

see more..

34 सितारों से सजा ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर, भारतीय सिनेमा में बना अनोखा रिकॉर्ड

17 Jun 2026 | 3:41 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता)आमतौर पर किसी फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को उसकी कहानी की झलक दिखाता है, लेकिन वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर अपने विशाल कलाकार समूह के कारण चर्चा का विषय बन गया है। चार मिनट से अधिक लंबे इस ट्रेलर में 34 प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े मल्टीस्टारर ट्रेलरों में शामिल करती है।अक्षय कुमार यहां "कैप्टन ऑफ द कैओस" की भूमिका में दिखाई देते हैं, जबकि सुनील शेट्टी और अरशद वारसी उदय और मजनू के छोटे भाइयों के रूप में हास्य का तड़का लगाते नज़र आते हैं।.

see more..

यश राज फिल्म्स की एक्शन एंटरटेनर 'ऐल्फा ' में आलिया भट्ट और शर्वरी दिखेंगी असली 'ऐल्फा' के अंदाज़ में!

17 Jun 2026 | 3:40 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता)यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दो खतरनाक और साहसी लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को एक जबरदस्त पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश करता है।ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी अधिक झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का निर्दयी मेंटर है। आलिया एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'ऐल्फा प्रोग्राम' से होने का संक.

see more..

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन बना वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी यूएसपी

17 Jun 2026 | 3:28 PM

मुंबई,17 जून (वार्ता)बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आना है। 90 के दशक की यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पुरानी यादों की सैर कराने के लिए तैयार है।.

see more..