Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:37 Hrs(IST)
मनोरंजन


अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने जेफ़्री आर्चर के छह मशहूर किताबों के राइट्स हासिल किए

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने दुनिया के प्रसिद्ध लेखक जेफ़्री आर्चर के छह क्लासिक उपन्यासों के विशेष स्क्रीन अधिकार प्राप्त कर लिए हैं।
अब तक भारतीय किताबों, वैश्विक फॉर्मेट्स और वास्तविक घटनाओं पर आधारित कहानियां प्रस्तुत करने वाली अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय कथा-साहित्य को अपनाया है, और वह भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक के साथ।अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने जेफ़्री आर्चर के छह क्लासिक उपन्यासों के विशेष स्क्रीन अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। इनमें ,द क्लिफ्टन क्रॉनिकल्स, फोर्थ एस्टेट, फर्स्ट अमंग इक्वल्स, द इलेवन्थ कमांडमेंट, सन्स ऑफ फॉर्च्यून और हेड्स यू विन शामिल हैं। इन उपन्यासों में राजनीति, जासूसी, मीडिया जगत की उठा-पटक और पीढ़ियों तक फैली पारिवारिक गाथाएँ सम्मिलित हैं, और ये सभी जेफ़्री आर्चर की तेज़ रफ्तार, ट्विस्ट से भरपूर और चरित्र-प्रधान लेखन शैली को दर्शाते हैं।
अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट इन कहानियों को प्रीमियम वेब सीरीज़ और फीचर फ़िल्मों के रूप में विभिन्न भाषाओं और प्लेटफ़ॉर्म्स पर विकसित करेगी।
अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक समीर नायर ने कहा,यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। अब तक हमने भारतीय कहानियों और किताबों से प्रेरित कंटेंट बनाया है, और अब हम वैश्विक कथा-साहित्य की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। जेफ़्री आर्चर के उपन्यास स्क्रीन के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। गहरे चरित्र, थ्रिलिंग कथानक और वैश्विक अपील के साथ। इन्हें भव्यता और स्टाइल के साथ विश्वभर के दर्शकों तक पहुँचाना ही हमारी रचनात्मक यात्रा का अगला पड़ाव है।
जेफ़्री आर्चर ने कहा,समीर नायर और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के साथ काम करना मेरे लिए अत्यंत आनंद की बात है। उनकी कहानी कहने की लगन, उनका कार्यक्षेत्र और वैश्विक दृष्टिकोण मुझे बहुत पसंद आया। भारत ने हमेशा मेरी कहानियों को अपने दिल से अपनाया है और एक समर्पित क्रिकेट प्रेमी होने के नाते, मेरा इस देश से विशेष लगाव है। अब मेरी कहानियाँ और पात्र भारत और उससे परे एक नई ज़िंदगी पायेंगे यह देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।
प्रेम
वार्ता
More News

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..

दहीहांडी समारोह में बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी अनुष्का कौशिक

04 Sep 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री अनुष्का कौशिक दहीहांडी समारोह में करीब दो हजार दर्शकों के सामने दिवंगत संगीतकार एवं गायक बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी।अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘द मशरूम्स’ में नजर आएंगी। समारोह में वह अपने सह-कलाकार अभिजीत नलावड़े के साथ फिल्म के रेट्रो गीत ‘कैसी है ये शाम आज की’ पर विशेष प्रस्तुति देंगी। इस प्रस्तुति के जरिए रेट्रो संगीत और पुराने दौर की यादों को मंच पर जीवंत करने की कोशिश की जाएगी।.

see more..

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..