Thursday, Aug 13 2026 | Time 23:35 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन-साधना बाल स्टाइल दो अंतिम मुंबई

बॉलवुड में साधना ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म लव इन शिमला से की। फिल्म के सेट पर उन्हें फिल्म के निर्देशक आर.के.नैय्यर से प्रेम हो गया और बाद में उन्होंने उनसे शादी कर ली। वर्ष 1961 में प्रदर्शित फिल्म हम दोनो साधना के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्हें देवानंद के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में देवानंद ने दोहरी भूमिका निभायी थी।साधना और देवानंद की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आयी। इसके बाद साधना ने राज खोसला के निर्देशन में बनी फिल्म एक मुसाफिर एक हसीना में काम करने का अवसर मिला। फिल्म की कहानी एक ऐसे फौजी अफसर की जिंदगी पर आधारित थी जिसकी याददाश्त चली जाती है । फिल्म के निर्माण के समय फिल्म के निर्माता एस.मुखर्जी ने राज खोसला को यह राय दी कि फिल्म की कहानी लैशबैक से शुरू की जाये। एस. मुखर्जी की इस बात से राज खोसला सहमत नही थे।
बाद में वर्ष 1962 में जब फिल्म प्रदर्शित हुईं तो आरंभ में उसे दर्शको का अपेक्षित प्यार नही मिला और राज खोसला के कहने पर एस.मुखर्जी ने फिल्म का संपादन कराया और जब फिल्म को दुबारा प्रदर्शित किया तो फिल्म पर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1963 में साधना की एक और सुपरहिट फिल्म मेरे महबूब प्रदर्शित हुई। वर्ष 1964 में साधना को एक बार फिर से राज खोसला के निर्देशन में बनी फिल्म वह कौन थी .. में काम करने का अवसर मिला। फिल्म के निर्माण के समय मनोज कुमार और अभिनेत्री के रूप में निमी का चयन किया गया था लेकिन राज खोसला ने निमी की जगह साधना का चयन किया।
रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में साधना की रहस्यमयी मुस्कान के दर्शक दीवाने हो गये। इस फिल्म के लिए साधना को मोना लिसा की तरह मुस्कान के साथ शो डाट कहा गया था। इस फिल्म के लिये साधना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म वक्त साधना के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुईं। इस फिल्म के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांमित किया गया। वर्ष 1967 में राज खोसला ने एक बार फिर से साधना को लेकर फिल्म ..अनिता .. का निर्माण किया लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नकार दी गयी।
इस बीच साधना बीमार रहने लगी। बीमारी को छिपाने के लिए उन्होंने अपने गले में पट्टी बंधी अक्सर गले में दुपट्टा बांध लेती थी, यही साधना आइकन बन गया था और उस दौर की लड़कियों ने इसे भी फैशन के रूप में लिया था। इन सबके बीच साधना ने राजकुमार, आरजू, मेरा साया, इंतकाम , एक फूल दो माली जैसी कुछ सफल फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़ल्मि अकादमी (आईफा) द्धारा साधना को 2002 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से समानित भी किया गया।अपनी विशिष्ट अदायगी से दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनाने वाली साधना 25 दिसंबर 2015 को दुनिया को अलविदा कह गयी।
प्रेम
वार्ता
More News

सूरज प्रताप सिंह और 'दिव्य प्रेम' के नन्हें सितारों के बीच खास रिश्ता

13 Aug 2026 | 3:25 PM

मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता)सन नियो के शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में सेट पर उनके साथ काफी समय बिताने के दौरान उनकी बच्चों से अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ में स्क्रीन शेयर करने से शुरू हुआ यह रिश्ता अब हंसी-मजाक, मस्ती, एक-दूसरे को मजेदार नाम देने और ढेर सारी प्यार भरी दोस्ती में बदल गया है।.

see more..

दुलकर सलमान और ऋषभ शेट्टी ने 17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत की

13 Aug 2026 | 2:58 PM

मेलबर्न, 13 अगस्त (वार्ता) 17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) की शुरुआत सितारों से सजी प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई।इस अवसर पर भारतीय सिनेमा के कई प्रमुख कलाकार और फिल्मकार एक मंच पर नजर आए और भारतीय कहानियों की विविधता तथा वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की।.

see more..

दुलकर सलमान और ऋषभ शेट्टी ने 17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत की

13 Aug 2026 | 2:50 PM

मेलबर्न, 14 अगस्त (वार्ता) 17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) की शुरुआत सितारों से सजी प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई।इस अवसर पर भारतीय सिनेमा के कई प्रमुख कलाकार और फिल्मकार एक मंच पर नजर आए और भारतीय कहानियों की विविधता तथा वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की।प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी और दुलकर सलमान के साथ अभिनेता विजय वर्मा, मानुषी छिल्लर, गायिका निखिता गांधी और डॉली सिंह मौजूद रहे। फिल्मकार निखिल आडवाणी, विक्रम फडनीस, आर. गौतम, कैजाद गुस्ताद और आर.एस. प्रसन्ना ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ‘लाला एंड पॉपी’ की पूरी कास्ट भी इस मौके पर मौजूद रही।.

see more..

मुनव्वर फारूकी को प्रिश ने गेम से बाहर करने की रणनीति बनाई थी

13 Aug 2026 | 2:42 PM

मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में मुनव्वर फारूकी को मजबूत खिलाड़ी मानते हुए प्रिश ने उन्हें गेम से बाहर करने की रणनीति बनाई थी। प्रिश ने एलिमिनेशन से पहले मुनव्वर को “बहुत समझदार खिलाड़ी” बताते हुए कहा था कि उन्हें किसी भी तरह गेम से बाहर निकालना है।स्टैंड-अप कॉमिक और रियलिटी शो के चर्चित चेहरे मुनव्वर फारूकी की शो में एंट्री एक ऐसे प्रतियोगी के तौर पर हुई थी, जिन्हें गेम के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में गिना जा रहा था। दबाव में शांत रहने और गेम की चालों को समझने की उनकी क्षमता ने उन्हें अन्य प्रतियोगियों के लिए बड़ा खतरा बना दिया था।.

see more..

संदीपा धर ने श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर की 250 सीढ़ियां चढ़कर लिया आशीर्वाद

13 Aug 2026 | 2:35 PM

मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर ने हाल ही में अपनी कश्मीर यात्रा की शुरुआत आध्यात्मिक अंदाज में की। श्रीनगर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले प्रसिद्ध शंकराचार्य मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। संदीपा ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की कुछ झलकियां भी साझा की हैं।शंकराचार्य पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस प्राचीन मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 250 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। अपनी चढ़ाई के अनुभव के बारे में संदीपा ने बताया कि पहाड़ की पतली हवा और खड़ी चढ़ाई के कारण रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण था। बीच-बीच में उनके पैर भी कांप रहे थे, लेकिन मंदिर पहुंचने के बाद उन्हें लगा कि हर कदम प.

see more..