Monday, Sep 7 2026 | Time 14:00 Hrs(IST)
मनोरंजन


सुपर डांसर चैप्टर 5 में लौटेगा नब्बे के दशक का जादू, करिश्मा कपूर बनेंगी खास मेहमान!

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो सुपर डांसर चैप्टर 5 में खास मेहमान के रूप में नजर आयेंगी।
इस वीकेंड सुपर डांसर अपने दर्शकों को 90 का जादू थीम के साथ एक नॉस्टैल्जिक सफर पर ले जाने वाला है। शो में बॉलीवुड दिवा करिश्मा कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर शिरकत करेंगी। शो के बेहद टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स अपने सुपर गुरुओं के साथ मिलकर 90 के दौर के कलाकारों को ट्रिब्यूट देंगे। वे उनके आइकॉनिक गानों और कभी न भूले जाने वाले डांस नंबर्स पर परफॉर्म करेंगे।
करिश्मा कपूर ने बताया,90 के दशक एक अलग ही समय था। तब सोशल मीडिया नहीं था और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की मौजूदगी भी आज जितनी नहीं थी। इसलिए हमें डबल मेहनत करनी पड़ती थी और बहुत लगन से काम करना पड़ता था। मेरे हिसाब से वो एक खूबसूरत वक्त था और शानदार दौर। आज जब ये स्टेज 90 के दशक का जश्न मना रहा है, तो ये बहुत इमोशनल और खास महसूस करने जैसा है।
शिल्पा शेट्टी, जिन्होंने करिश्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया है, ने उनकी मेहनत और लगन की तारीफ करते हुए कहा , “लोग सोचते हैं कि शायद करिश्मा को सबकुछ (सफलता) बिना मेहनत के मिल गया, या फिर सिर्फ इसलिए क्योंकि वो कपूर फैमिली से आती हैं। लेकिन करिश्मा ने ये सफलता अपनी मेहनत से हासिल की है। मेरे हिसाब से वो अपनी सफलता की असली हकदार हैं।”
सुपर डांसर चैप्टर 5, शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।
प्रेम
वार्ता
More News

सैयामी खेर ने आयरनमैन की तैयारी और फिल्मी कमिटमेंट्स में संतुलन को बताया संतोषजनक

07 Sep 2026 | 12:02 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री सैयामी खेर इन दिनों अपने करियर और निजी जीवन के व्यस्त दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने के बाद वह भारत लौटी हैं और अब अक्षय कुमार तथा सैफ अली खान के साथ ‘हैवान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अपने तीसरे हाफ आयरनमैन ट्रायथलॉन की तैयारी भी कर रही हैं।मेलबर्न में ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सैयामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने फिल्म पेश करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। इसके बाद वह ‘हैवान’ के प्रचार में जुट .

see more..

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग

07 Sep 2026 | 11:58 AM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री संदीपा धर ने चर्चित वेब सीरीज ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है।संदीपा धर ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।.

see more..

कृष्ण जन्माष्टमी पर ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी के वैश्विक सफर का ऐलान

07 Sep 2026 | 11:35 AM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज के निर्माता डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को वैश्विक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की घोषणा की है।इस अवसर पर वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर और क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य भगवान कृष्ण की जीवन लीला और उनके दिव्य संदेश को सिनेमा, संगीत, कला, लाइव अनुभवों, गेम्स, शिक्षा और अन्य इमर्सिव माध्यमों के जरिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है।.

see more..

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश,आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

07 Sep 2026 | 11:30 AM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने नाग पंचमी के अवसर पर सांपों के साथ होने वाली क्रूरता को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए आस्था के साथ करुणा और वन्यजीव संरक्षण को महत्व देने की अपील की है।कुब्रा ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के जरिए नाग पंचमी के दौरान सांपों के साथ होने वाले व्यवहार की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जिस परंपरा को श्रद्धा और धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देखा जाता है, उसके पीछे कई बार सांपों के प्रति क्रूरता की सच्चाई भी छिपी होती है।.

see more..

आदित्य धर ने ‘हनुमान अंश’ के लिए जताया समर्थन

07 Sep 2026 | 10:54 AM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)फिल्म निर्माता आदित्य धर ने आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए अपना समर्थन जताते हुए निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की सराहना की है।आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें अभिनेता शोभिनाव सत्या नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को भी टैग किया है।.

see more..