Monday, Jan 19 2026 | Time 02:16 Hrs(IST)
मनोरंजन


यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई, 09 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने अपनी रिलीज़ डेट 19 मार्च 2026 के लिए ऑफिशियल काउंटडाउन शुरू कर दिया है, और आज से ठीक 100 दिन बचे हैं। वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक, ये फिल्म हर अपडेट के साथ और तगड़ी हलचल मचा रही है।
मूड और हाई करने के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त नया पोस्टर भी उतारा है।इसमें रॉकिंग स्टार यश एक दमदार अंदाज़ में दिख रहे हैं।खूनी बाथटब में बैठे हुए, रग्ड, सेक्सी लुक में, और बाहर आती रोशनी को देखते हुए. चेहरा नहीं दिखता, पर टैटू वाला बॉडी लैंग्वेज और बाइसेप्स वाला एटीट्यूड साफ बता देता है कि किरदार कितना खतरनाक होने वाला है. फैंस इस पोस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म की रिलीज़ गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद जैसे बड़े त्योहारों के बीच पड़ रही है, जो इसे चार दिन का ठाठदार बॉक्स ऑफिस विंडो देती है।
पोस्टर के साथ टीम ने फिल्म के शानदार टेक-टीम का भी खुलासा किया. नैशनल अवॉर्ड विनर राजीव रवि संभाल रहे हैं सिनेमैटोग्राफी, केजीएफ के म्यूज़िक कंपोज़र रवि बस्रूर कर रहे हैं संगीत,एडिटिंग की कमान संभाली है उज्जवल कुलकर्णी ने और प्रोडक्शन डिज़ाइन है टीपी आबिद का है।इंटरनेशनल तड़का लगाने आ रहे हैं हॉलीवुड के एक्शन मास्टर जे जे पेरी,जिन्होंने जॉन विक जैसे धमाकेदार प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।साथ में नैशनल अवॉर्ड विनिंग एक्शन डायरेक्टर अनबरिव भी जुड़ चुके हैं।
यश और गीतु मोहंदास द्वारा लिखी और गीतु मोहंदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इंग्लिश और कन्नड़ में एक साथ शूट हुई है, और हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में डब होकर रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्माण वेणकट के. नारायण और यश केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले कर रहे हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

मनोरंजन-सहगल महानायक दो अंतिम मुंबई

18 Jan 2026 | 1:25 PM

वर्ष 1930 में कोलकाता के न्यू थियेटर के बी.एन. सरकार ने सहगल को 200 रुपए मासिक पर अपने यहां काम करने का मौका दिया। वहां उनकी मुलकात संगीतकार आर. सी. बोराल से हुई जो सहगल की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुई। धीरे-धीरे सहगल न्यू थियेटर मे अपनी पहचान बनाते चले गए। शुरूआती दौर में बतौर अभिनेता सहगल को वर्ष 1932 में प्रदर्शित उर्दू फिल्म ‘मोहब्बत के आंसू’ में काम करने का मौका मिला।वर्ष 1932 में ही बतौर कलाकार उनकी दो और फिल्में ‘सुबह का सितारा’और ‘जिंदा लाश’ भी प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।.

see more..

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..