Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:22 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


नवजोत सिंह सिद्धू ,एसएस अकादमी के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए पांच लाख रूपये देंगे

मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता) मशहूर रियलिटी शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' के जज नवजोत सिंह सिद्धू एसएस अकादमी के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए पांच लाख रूपये देंगे।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' अपने अजब गजब परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रहा है। आने वाले एपिसोड में एक ऐसा एक्ट दिखाया जाएगा जिसने जज नवजोत सिंह सिद्धू के दिल को गहराई से छू लिया। इस एक्ट से प्रभावित होकर सिद्धू ने ऐसा प्यारा कदम उठाया कि सबकी आंखें नम हो गईं और लोगों ने उनकी नेकदिली की खूब तारीफ की।
कोलकाता की सत्यं शिवं सुंदरम एकेडमी (एसएसएस एकेडमी) के राज और रुद्र की जोड़ी ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। इस जोड़ी ने एक बेहद मुश्किल और खतरनाक बैलेंसिंग एक्ट दिखाया, जिसे वे पिछले तीन सालों से परफेक्ट करने में लगे थे। उनकी जबरदस्त तालमेल और भरोसे ने जजों का दिल जीत लिया। ये एक्ट न सिर्फ जजों को बल्कि पूरे देश के दर्शकों के दिलों को जीत गया। लेकिन सबसे खास पल तब आया जब नवजोत सिंह सिद्धू ने एक दिल छू लेने वाला कदम उठाया।उनकी मेहनत और लगन से प्रभावित होकर, जब नवजोत सिंह सिद्धू को पता चला कि उनमें से एक कंटेस्टेंट के पिता का हार्ट का इलाज चल रहा है, तो उन्होंने एक भावुक कदम उठाया। सिद्धू ने कहा, "ऐसे बच्चों को पैसों की दिक्कत कैसे हो सकती है? जो हकदार है, उन्हें देना मेरा फर्ज है। मैं तुम्हारे पिता के इलाज के लिए अपनी तरफ से पांच लाख रूपये दूंगा।"
इंडियाज़ गॉट टैलेंट हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।
प्रेम
वार्ता
More News

उदय सामंत ने डिप्टी सीएम के पद पर उद्धव ठाकरे के बयानों पर हमला बोला

13 Dec 2025 | 10:29 PM

नागपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर उपमुख्यमंत्री के पद को लेकर दिए गए बयानों पर निशाना साधा।.

see more..

तेंदुए के हमलों को रोकने के लिए बकरियां छोड़ने का सुझाव प्रभावी नहीं: अजीत पवार

13 Dec 2025 | 8:52 PM

नागपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि तेंदुओं को इंसानी बस्तियों में आने से रोकने के लिए जंगल में बकरियां छोड़ने का सुझाव प्रभावी नहीं भी हो सकता है। । .

see more..

महायुति गठबंधन के चुनावी फैसले मुख्यमंत्री फडणवीस, उप मुख्यमंत्री शिंदे से बातचीत के बाद: अजित पवार

13 Dec 2025 | 8:29 PM

नागपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में आगामी नगरपालिका और जिला परिषद चुनावों से संबंधित फैसले केवल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से विचार-विमर्श के बाद ही किये जाएंगे।.

see more..

महाराष्ट्र विधानसभा में उठा मुंबई की प्रदूषित हवा का मुद्दा

13 Dec 2025 | 8:23 PM

नागपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने मुंबई में शनिवार को बढ़ते वायु प्रदूषण और हैंकॉक ब्रिज के पुनर्निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दोनों मामलों पर सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। .

see more..

महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा 1,200 एकड़ का कृषि बाज़ार

13 Dec 2025 | 8:13 PM

नागपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुंबई के पास पनवेल या वधावन बंदरगाह के पास 1,200 एकड़ में एक विश्व स्तरीय कृषि बाज़ार विकसित करने को हरी झंडी दे दी है। इस हब के वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा कृषि बाज़ार केंद्र बनने की उम्मीद है।.

see more..