Monday, Jun 8 2026 | Time 19:20 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


‘अल्फा’ एक बेहद कूल एक्शन फिल्म और पूरी तरह मनोरंजक मसाला एंटरटेनर : बॉबी देओल

मुंबई, 04 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ को एक स्टाइलिश, हाई-एनर्जी और संपूर्ण मसाला एंटरटेनर बताते हुए कहा है कि यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में भरपूर रोमांच और मनोरंजन का अनुभव देगी।यश राज फिल्म्स की इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे बॉबी देओल ने कहा कि ‘अल्फा’ को पूरी स्पष्टता के साथ बनाया गया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।
बॉबी ने कहा, “मुझे इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे पूरी तरह पता है कि यह क्या बनना चाहती है।एक ऐसी फिल्म जो दर्शकों को सिनेमाघरों में मजेदार और रोमांचक अनुभव दे। मैं हर दिन शूटिंग पर जाने के लिए उत्साहित रहता था क्योंकि सेट पर हमेशा कुछ न कुछ दिलचस्प और रोमांचक होता था।” उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर मौजूद सकारात्मक और सहयोगात्मक माहौल ने पूरे अनुभव को खास बना दिया। कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच आत्मीयता और गर्मजोशी ने शूटिंग को यादगार बना दिया।
निर्देशक शिव रवैल की प्रशंसा करते हुए बॉबी ने कहा कि उनके साथ काम करना प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर ऐसे निर्देशक के साथ काम करना प्रेरणादायक होता है, जिसे अपने विज़न और उस दुनिया के बारे में पूरी स्पष्टता हो जिसे वह पर्दे पर रचना चाहता है। उन्होंने कुछ ऐसा बनाया है जो ताज़ा और अलग महसूस होता है।”
बॉबी ने आलिया भट्ट और शर्वरी के समर्पण की भी सराहना करते हुए कहा कि दोनों अभिनेत्रियों ने अपने किरदारों के लिए जबरदस्त मेहनत और ऊर्जा दिखाई है, जिससे फिल्म और अधिक प्रभावशाली बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक ‘अल्फा’ को भरपूर प्यार देंगे और इसका सिनेमाघरों में आनंद लेंगे।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी और शिव रवैल निर्देशित ‘अल्फा’ 03 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

नाव पलटने से दो युवकों की मौत, पांच तैरकर सुरक्षित बाहर निकले

08 Jun 2026 | 5:01 PM

भंडारा, 08 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के भंडारा जिले में वैनगंगा नदी में एक नाव पलटने से दो युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। .

see more..

पेड्डी का जादू बरकरार, रामचरण को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

08 Jun 2026 | 3:47 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)मेगा पावर स्टार राम चरण की हालिया रिलीज़ फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। खेल-प्रधान एक्शन ड्रामा के रूप में प्रस्तुत इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि दर्शकों से भी भरपूर सराहना प्राप्त की है।.

see more..

चार दिन में 292.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पेड्डी '

08 Jun 2026 | 2:50 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले चार दिनों में विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर 292.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर शानदार सफलता दर्ज की है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले इसके गीतों, ट्रेलर और व्यापक प्रचार अभियान को भी दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।.

see more..

पुणे-मिराज रेलवे लाइन नान-इंटरलांकिंग के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी

08 Jun 2026 | 2:27 PM

सांगली, 08 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे-मिराज रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए नान-इंटरलॉकिंग के कारण आगामी 25 जून तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।.

see more..

ओटीटी पर भी छाई 'डकैत: एक प्रेम कथा', प्राइम वीडियो पर बनी नंबर-1 फिल्म

08 Jun 2026 | 2:22 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही अड़ीवी शेष ने एक बार फिर कंटेंट आधारित फिल्मों के भरोसेमंद अभिनेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है।.

see more..