Monday, Jun 8 2026 | Time 20:50 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र के सतारा में महिला ग्राम राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

कोल्हापुर, 04 जून (वार्ता) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में तैनात एक महिला ग्राम राजस्व अधिकारी (तलाठी) को प्रमाण पत्र पर वारिस का नाम चढ़ाने के बदले 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान अर्चना रामचंद्र गावड़े (40) के रूप में हुई है, जो सतारा जिले के चचेगांव में तलाठी के पद पर कार्यरत है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपनी दादी की मृत्यु के बाद 7/12 प्रमाण पत्र पर वारिस का नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था। जब वह सुश्री गावड़े से मिले तो उन्होंने इस काम के बदले 2500 रुपये की रिश्वत मांगी।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस बात की जानकारी एसीबी के अधिकारियों को दी, जिन्होंने जाल बिछाया और सुश्री गावड़े को शिकायतकर्ता से 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भारत , जांगिड़
वार्ता
More News

राकंपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र जैन को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

08 Jun 2026 | 5:11 PM

नागपुर/गोंदिया, 08 जून (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन को उम्मीदवार घोषित किया है।.

see more..

नाव पलटने से दो युवकों की मौत, पांच तैरकर सुरक्षित बाहर निकले

08 Jun 2026 | 5:01 PM

भंडारा, 08 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के भंडारा जिले में वैनगंगा नदी में एक नाव पलटने से दो युवकों की डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। .

see more..

पेड्डी का जादू बरकरार, रामचरण को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

08 Jun 2026 | 3:47 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)मेगा पावर स्टार राम चरण की हालिया रिलीज़ फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। खेल-प्रधान एक्शन ड्रामा के रूप में प्रस्तुत इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि दर्शकों से भी भरपूर सराहना प्राप्त की है।.

see more..

चार दिन में 292.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पेड्डी '

08 Jun 2026 | 2:50 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले चार दिनों में विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर 292.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर शानदार सफलता दर्ज की है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले इसके गीतों, ट्रेलर और व्यापक प्रचार अभियान को भी दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।.

see more..

पुणे-मिराज रेलवे लाइन नान-इंटरलांकिंग के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी

08 Jun 2026 | 2:27 PM

सांगली, 08 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे-मिराज रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए नान-इंटरलॉकिंग के कारण आगामी 25 जून तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।.

see more..