Wednesday, Jul 15 2026 | Time 21:45 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


खेसारी लाल यादव की फिल्म 'मेहरबान' का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) खेसारी लाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म मेहरबान का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।रोनिक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता संजय शर्मा हैं, जबकि निर्देशन दिवंगत सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है।
करीब तीन मिनट 14 सेकंड के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव एक ऐसे नायक की भूमिका में नजर आते हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए हर कठिन चुनौती का सामना करता है। निजी त्याग और अपनों की हिफाजत के बीच उनका संघर्ष फिल्म की कहानी को प्रभावशाली बनाता है। ट्रेलर में उनके किरदार के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाते हैं।
फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में दोनों अभिनेत्रियों के साथ खेसारी लाल यादव की दमदार केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है। इसके अलावा महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
खेसारी लाल यादव ने कहा, "'मेहरबान' मेरे करियर की उन फिल्मों में से है, जिसमें दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का हर किरदार अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ता नजर आएगा। हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से इस फिल्म को बनाया है। मुझे विश्वास है कि ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आएगा और फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी इसे भरपूर प्यार मिलेगा। मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे 'मेहरबान' को अपना आशीर्वाद और प्यार दें।"
फिल्म की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है।फिल्म का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है, जबकि गीत कृष्णा बेदर्दी और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। सह-निर्माता के साथ-साथ छायांकन (डीओपी) की जिम्मेदारी आर. आर. प्रिंस ने निभाई है। संपादन प्रवीण राय, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुर्ती, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, एक्शन निर्देशन दिलीप यादव, कला निर्देशन रविंद्र नाथ गुप्ता और वीएफएक्स ओमप्रकाश चौधरी ने संभाला है। पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है।
प्रेम
वार्ता
More News

कामकाज की समीक्षा बैठकें फडणवीस मंत्रिमंडल में फेरबदल का संकेत

15 Jul 2026 | 8:51 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं, जिसमें ऐसे मंत्रियों को हटाया जा सकता है जिनका कामकाज अच्छा नहीं रहा है और नये चेहरों को जगह दी जा सकती है।.

see more..

नौसेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की

15 Jul 2026 | 8:44 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम) ने बुधवार को मुंबई के लोक भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से शिष्टाचार भेंट की।.

see more..

लोस, विस सीटों को 50 प्रतिशत बढाने की शर्त पर परिसीमन विधेयक को समर्थन दे सकती है राकांपा (एसपी) : सुले

15 Jul 2026 | 7:51 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा- एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों को 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमत होती है, तो उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रस्तावित 131वें संविधान संशोधन (परिसीमन विधेयक) का समर्थन कर सकती है।.

see more..

राज्यों में लोस,विस सीटों को 50 प्रतिशत बढाने की शर्त पर परिसीमन विधेयक को समर्थन दे सकती है राकांपा : सुले

15 Jul 2026 | 7:14 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा- एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों को 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमत होती है, तो उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रस्तावित 131वें संविधान संशोधन (परिसीमन विधेयक) का समर्थन कर सकती है।.

see more..

महाराष्ट्र के किसानों को फडणवीस ने दी बड़ी राहत, 48,000 करोड़ रुपये के बिजली के बिल की माफी का ऐलान

15 Jul 2026 | 6:00 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) कृषि क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य भर के किसानों के लिए 48,000 करोड़ रुपये के बकाया बिजली के बिलों की माफी की घोषणा की है।.

see more..