Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:43 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ रिलीज

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) सावन के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ओतप्रोत नया बोलबम गीत ‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। इस भक्तिमय गीत में भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह की जोड़ी नजर आ रही है।
गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव श्रद्धालु के रूप में भगवान शिव की आराधना करती दिखाई दे रही हैं। वह महादेव से अपने भक्तों के कष्ट दूर करने और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करती हैं। माही ने अपने भावपूर्ण अभिनय और नृत्य से गीत को आकर्षक बना दिया है, जबकि शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने भक्ति का माहौल तैयार किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का पर्व है। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों शिव भक्तों को ध्यान में रखते हुए यह गीत तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘कैलाश के निवासी’ दर्शकों और शिव भक्तों को पसंद आएगा।
इस गीत को शिवानी सिंह ने गाया है। इसके बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटू रावत ने दिया है। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी हैं। गीत के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: दही हांडी की जगह रक्षाबंधन की छुट्टी

11 Aug 2026 | 7:30 PM

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों को हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए गोपाल काला (दही हांडी) के स्थान पर रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने भूमि अधिग्रहण, नवीकरणीय ऊर्जा, सहकारिता और न्यायिक विस्तार से जुड़े कई प्रमुख प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।.

see more..

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गडचिरोली आश्रम शाला में तीन छात्राओं की मौत पर जारी किया नोटिस

11 Aug 2026 | 7:17 PM

नागपुर, 11 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के गडचिरोली जिला स्थित एक सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल में सर्पदंश से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।.

see more..

महाराष्ट्र के मंत्री शेलार ने रांची लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा क्या राहुल इस्तीफ़ा मांगेंगे

11 Aug 2026 | 6:16 PM

Maha: Minster Shelar slams opposition over Ranchi lathi-charge, asks if Rahul will seek resignations
Mumbai, Aug 11 (UNI) Maharashtra Cultural Affairs Minister Advovate Ashish Shelar today launched a sharp attack on the opposition over the alleged police action against government job aspirants protesting in Ranchi against the alleged JPSC paper leak, and questioned whether senior Congress leader Rahul Gandhi would demand accountability from the Jharkhand government.

see more..

भाजपा विधायक श्वेता महाले ने बुलढाणा जिले का नाम बदलकर राजमाता जिजाऊ नगर करने की मांग की

11 Aug 2026 | 6:10 PM

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक श्वेता महाले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से छत्रपति शिवाजी महाराज की माता राजमाता जिजाबाई के सम्मान में बुलढाणा जिले का नाम बदलकर 'राजमाता जिजाऊ नगर' करने का आग्रह किया है।.

see more..

महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने के निर्देश दिये

11 Aug 2026 | 6:04 PM

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र सरकार ने उच्च शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ अकादमिक तथा प्रशासनिक बाधाओं को खत्म करने के लिए राज्य के सभी सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को एक समान शैक्षणिक कैलेंडर अपनाने का निर्देश दिये हैं। .

see more..