Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:00 Hrs(IST)
भारत


एस. जयशंकर लावरोव से मुलाकात करेंगे

नयी दिल्ली/माॅस्को, 13 अगस्त (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर 21 अगस्त को माॅस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे।
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, ''21 अगस्त को विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मास्को में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। दोनों मंत्री हमारे द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ढाँचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।''
यह बैठक रूस के साथ तेल व्यापार जारी रखने के दंड के रूप में अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क के बाद हो रही है।
इन नए घटनाक्रमों के मद्देनजर रुस और भारत ने व्यापार, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, विज्ञान आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ''रणनीतिक साझेदारी'' को गहरा करने का संकल्प लिया है।
दोनों नेताओं ने जुलाई में ब्राज़ील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की थी।
इससे पहले इसी महीने में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डाभोल ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और बाद में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।
जांगिड़ अशोक
वार्ता
More News

पीएम स्वनिधि योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में बनेगा स्ट्रीट फूड हब

11 Jul 2026 | 7:17 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर में 'स्ट्रीट फूड हब' स्थापित करने को मंजूरी दी है।.

see more..

किसी देश का भविष्य उसके पुस्तकालयों में जुटने वाली युवाओं की भीड़ से होता है तय : शाह

11 Jul 2026 | 7:04 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि किसी देश का भविष्य कृषि, बाज़ार या उद्योग से नहीं बल्कि उसके पुस्तकालयों में जुटने वाली युवाओं की भीड़ से तय होता है। .

see more..

कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च 20 जुलाई को, छात्रों से जुड़ने का आह्वान किया

11 Jul 2026 | 7:01 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने छात्रों और युवाओं से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति "बहरी" हो चुकी है, इसलिए अब अपनी आवाज सीधे संसद तक पहुंचाना जरूरी है। .

see more..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़े दोषियों को नहीं मिलेगी सजा, जनता देगी जवाब'- प्रमोद तिवारी

11 Jul 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़े दोषियों को सजा नहीं मिलेगी लेकिन जनता इसका जवाब देगी। .

see more..

खरगे-राहुल ने वियतनाम नौका हादसे पर जताया शोक

11 Jul 2026 | 6:36 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के निकट भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नौका के पलटने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से बचाव अभियान पर लगातार नजर रखने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।.

see more..