Saturday, Apr 11 2026 | Time 23:47 Hrs(IST)
भारत


भूस्खलन-बाढ़ से तबाही पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र सरकार और राज्यों को नोटिस

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने हिमालयी क्षेत्र में विनाशकारी भूस्खलन और बाढ़ से जान-माल की हो रही तबाही के मद्देनजर संबंधित मामले में गुरुवार को केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों नोटिस जारी किया।
मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने पर्यावरण के दृष्टि से बेहद गंभीर मामला बताते हुए यह आदेश पारित किया।
पीठ ने अनामिका राणा की याचिका पर केंद्र सरकार (पर्यावरण और जल शक्ति मंत्रालय), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्यों को जवाब तलब किया किया।
शीर्ष अदालत ने मीडिया में आ रही खबरों का जिक्र किया और कहा, "हमने मीडिया रिपोर्टों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अभूतपूर्व भूस्खलन और बाढ़ देखी है। इससे पता चला है कि बाढ़ में भारी संख्या में लकड़ी के लट्ठे बह रहे थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है पहाड़ियों पर पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है।”
पीठ की ओर से मुख्य न्यायाधीश गवई ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है।”
इस पर श्री मेहता ने कहा कि वह आज ही पर्यावरण मंत्रालय (केंद्र सरकार के) के सचिव से बात करेंगे ताकि संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों से संपर्क किया जा सके।
पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता राणा के अधिवक्ता ने दलील देते हुए कहा कि चंडीगढ़ और मनाली के बीच चौदह सुरंगें हैं। ये सुरंगें बारिश के दौरान भूस्खलन से लगभग "मौत का जाल" बन जाती हैं। अधिवक्ता ने सुरंग में करीब 300 लोगों के फंसे होने की एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया है।
बीरेंद्र, उप्रेती
वार्ता
More News

बाइस देशों के 38 प्रतिनिधियों ने विधानसभा चुनावों को लोकतंत्र का 'सच्चा उत्सव' करार दिया

11 Apr 2026 | 9:18 PM

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) बाइस देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने केरल, पुडुचेरी और असम में विधान सभा चुनावों में निर्वाचन प्रक्रिया के पैमाने, सटीकता और जीवंतता को प्रत्यक्ष रूप से देखा और इसे "लोकतंत्र का सच्चा उत्सव" बताते हुए रिकॉर्ड मतदाता भागीदारी, सूक्ष्म योजना और चुनावों के निर्बाध संचालन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की सराहना की। .

see more..

ईडी ने 650 करोड़ रुपये के अवैध कोयला खनन और जबरन वसूली मामले में आरोप पत्र दाखिल किया

11 Apr 2026 | 8:57 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयले के अवैध खनन, चोरी, अवैध परिवहन और बिक्री, जाली दस्तावेजों के उपयोग और जबरन वसूली के संबंध में चिन्मय मंडल और किरण खान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।.

see more..

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति का मसौदा जारी किया, मांगे सुझाव

11 Apr 2026 | 8:19 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली सरकार ने शनिवार को नयी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति का मसौदा जारी किया और सभी हितधारकों से 30 दिन के भीतर सुझाव मांगे हैं। सुझावों का अध्ययन करने के बाद सरकार इसे अंतिम रूप देगी। .

see more..

सचदेवा की आत्मा की शांति के लिए आयोजित कीर्तन समागम में नवीन,नड्डा सहित पहुंच तमाम भाजपा नेता

11 Apr 2026 | 8:03 PM

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा की स्मृति में शनिवार को यहां गुरुद्वारा माता सुंदरी जी में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम आला नेता मौजूद रहे। .

see more..

मुआवजा या वैकल्पिक आवास बगैर शालीमार बाग में बेदखली की कार्रवाई न हो- यादव

11 Apr 2026 | 8:01 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शालीमार बाग गांव में प्रस्तावित बेदखली को लेकर चिंता जताते हुए शनिवार को कहा कि किसी भी परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा या वैकल्पिक आवास दिए बिना हटाया नहीं जाना चाहिए। .

see more..