Tuesday, Apr 21 2026 | Time 08:55 Hrs(IST)
भारत


उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के सांसदों की बैठक

नयी दिल्ली, 08 सितम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले आज यहां संसद भवन परिसर में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में इंडिया गठबंधन के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक हुयी जिसमें मंगलवार को होने वाले मतदान को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए गठबंधन के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी सशक्त उम्मीदवार हैं और पूरा विपक्ष एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है इसलिए उनकी स्थिति बहुत मजबूत है। गठबंधन के नेताओं का मानना है कि दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटिंग अंतर बहुत कम होगा इसलिए मतदान के दौरान किसी मतदाता से कोई गलती नहीं हो, इस बारे में भी केन्द्रीय कक्ष की बैठक में सांसदों को जानकारी दी गयी।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि सभी दलों के नेता बैठक में शामिल हुए और सभी ने सौहार्द्रपूर्ण माहौल में विचार विमर्श किया। इन नेताओं ने कहा कि गठबंधन के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी किसी दल से संबद्ध नहीं हैं और यदि वह चुनाव जीतते हैं राज्यसभा के सभापति के रूप में निष्पक्ष भाव से काम करेंगे। उनका कहना था कि यदि निष्पक्ष व्यक्ति चुनाव जीत जाता है तो इससे सभी दलों और सभी सांसदों के साथ न्याय हो सकेगा।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, प्रमोद तिवारी, के सी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव तथा रामगोपाल यादव, शिवसेना उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माझी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
अभिनव जितेन्द्र
वार्ता
More News

रिलायंस ग्रुप ने आरकॉम से बनाई दूरी, सीबीआई कार्रवाई के बाद भूमिकाओं को किया स्पष्ट

20 Apr 2026 | 11:41 PM

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (वार्ता) हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद, रिलायंस ग्रुप ने सोमवार को एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कंपनी से खुद को अलग बताया और उसके प्रबंधन व स्वामित्व की स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों को साझा किया।.

see more..

बंगाल एसआईआरः सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरण को एक याचिकाकर्ता की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा

20 Apr 2026 | 11:02 PM

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में गठित एक अपीलीय न्यायाधिकरण से उस याचिकाकर्ता की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर करने का अनुरोध किया है, जिसे 'विशेष गहन पुनरीक्षण' के बाद मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया था।.

see more..

रिलायंस ग्रुप ने स्पष्ट किया कि आरकॉम से अब उसका कोई लेना-देना नहीं

20 Apr 2026 | 10:59 PM

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (वार्ता) रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हालिया कार्रवाई के बाद अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए स्पष्ट किया है कि अब उसका आरकॉम कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।.

see more..

संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान

20 Apr 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (वार्ता) संसद के दोनों सदनों का सोमवार को सत्रावसान कर दिया गया।.

see more..

सीबीआई ने आरकॉम कर्ज धोखाधड़ी मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया

20 Apr 2026 | 9:51 PM

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल अंबानी के नियंत्रण वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के दो वरिष्ठ अधिकारियों डी. विश्वनाथ और अनिल कालिया को गिरफ्तार किया है।.

see more..