Wednesday, Feb 11 2026 | Time 11:58 Hrs(IST)
भारत


सूद ने डीटीयू में किया स्वच्छ ऊर्जा प्रयोगशाला का उद्घाटन

नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में योगी गोस्वामी क्लीन एनर्जी प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के बाद इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक मील का पत्थर तथा देश की आत्मनिर्भरता के विज़न का प्रतीक बताया।
श्री सूद ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 के लिए निर्धारित 50 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा हिस्सेदारी का लक्ष्य वर्ष 2025 में ही प्राप्त कर लिया है। भारत की स्थापित गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता अब 224.8 गीगावॉट तक पहुँच चुकी है, जिसमें 117 गीगावॉट सौर ऊर्जा और 51.7 गीगावॉट पवन ऊर्जा शामिल है।
उन्होंने कहा कि डीटीयू की यह क्लीन एनर्जी प्रयोगशाला न केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता दिलाने में सहायक होगी बल्कि ऐसे स्टार्टअप, अनुसंधान और नवाचारों को प्रेरित करेगी जो दिल्ली और उससे आगे तक ऊर्जा उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। दिल्ली की प्रगति का उल्लेख करते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि दिल्ली विधान सभा देश की पहली ऐसी विधानसभा बन गई है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि अब छतों पर सौर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी 10,000 प्रति किलोवॉट तक बढ़ा दी गई है, जो कि केंद्र सरकार की सहायता के अतिरिक्त है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अब स्कूलों, विशेषकर मुख्यमंत्री स्कूलों में शून्य अपशिष्ट परिसरों का प्रयोग कर रही है ताकि बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही सतत विकास का प्रशिक्षण दिया जा सके। साथ ही डीटीयू में ऊर्जा संक्रमण हेतु उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की गई है, जो ई-मोबिलिटी, ऊर्जा भंडारण, ग्रिड इंटरफ़ेस और संरक्षण जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है। स्वच्छ ऊर्जा कल का सपना नहीं, बल्कि आज की जिम्मेदारी है।
आजाद, उप्रेती
वार्ता
More News

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान असम और त्रिपुरा के दौरे पर

10 Feb 2026 | 11:08 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को पूर्वोत्तर के दो महत्वपूर्ण राज्यों, असम और त्रिपुरा के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान वे गुवाहाटी और अगरतला में विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रमों और जनसभाओं में शिरकत करेंगे।.

see more..

दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू की

10 Feb 2026 | 11:07 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) दिल्ली सरकार ने मंगलवार को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए वित्तीय सुरक्षा और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू करने की घोषणा की। .

see more..

ए.आर. रहमान संग कॉपीराइट विवाद में ध्रुपद गायक फ़ैयाज़ वासिफ़ुद्दीन डागर की याचिका पर उच्चतम न्यायालय 13 फरवरी को करेगा सुनवाई

10 Feb 2026 | 10:52 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) ध्रुपद गायक फ़ैयाज़ वासिफ़ुद्दीन डागर ने फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन II’ के गीत “वीरा राजा वीरा” को लेकर चल रहे कॉपीराइट विवाद में दिल्ली उच्च न्यायालय के सितंबर 2025 के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। उच्चतम न्यायालय इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को करेगा।.

see more..

मोदी नेतृत्व में बदली भारतीय व्यापार की तस्वीर, भारत मंडपम में सजेगा स्वदेशी शक्ति का महाकुंभ: पीयूष गोयल

10 Feb 2026 | 10:09 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत के व्यापारिक परिदृश्य में ऐतिहासिक और तेज परिवर्तन देखने को मिल रहा है। .

see more..

लोकसभा में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर सियासत तेज, कांग्रेस पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

10 Feb 2026 | 10:00 PM

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुये, उनके प्रदर्शन के तरीके को निंदनीय बताया।.

see more..