Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:57 Hrs(IST)
भारत


शाह ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, कहा सर्दियों में आतंकवादियों की घुसपैठ से रहें सावधान

नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों से समन्वित तरीके से काम करने और सर्दियों में बर्फबारी का फायदा उठाकर घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों से सतर्क रहने को कहा है। श्री शाह ने गुरूवार को यहां जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की उच्च-स्तरीय बैठक में समीक्षा की।
उन्होंने आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के ठोस प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में देश के दुश्मनों द्वारा पोषित आतंकवादी तंत्र लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने की पूरी छूट है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केन्द्रशासित प्रदेश के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप जम्मू और कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य को मजबूत बनाने में मदद मिली है। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों से सतर्क रहते हुए समन्वित तरीके से काम करने की जरूरत पर बल दिया।
आगामी सर्दियों के दौरान आतंकवादियों की संभावित घुसपैठ के प्रति सावधान रहने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा , " सर्दियां आ रही है, आतंकवादी बर्फबारी का फ़ायदा उठाकर घुसपैठ ना कर पाएं, इसके लिए हमारे सुरक्षा बल हर तरह से तैयार रहें।"
बैठक में जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक खुफिया ब्यूरो, सेना प्रमुख, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक तथा केन्द्र, सेना तथा जम्मू और कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संजीव
वार्ता
More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 06 सितंबर)

05 Sep 2026 | 8:30 AM

नयी दिल्ली 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

देशभर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

05 Sep 2026 | 12:39 AM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव का प्रतीक जन्माष्टमी शुक्रवार को देशभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी।.

see more..

राहुल पर एफआईआर एवं खरगे के अपमान के विरोध में शनिवार को रुद्रपुर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव

04 Sep 2026 | 10:56 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।.

see more..

शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर, सात अगस्त को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

04 Sep 2026 | 10:52 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।श्री शाह रविवार को गृह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों से जुड़े गोवा के विषयों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह गोवा में मादक पदार्थों के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद अटल भवन में भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के साथ पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।.

see more..

पूर्वोत्तर के युवा विकसित भारत 2047 की नींव रखेंगे : सिंधिया

04 Sep 2026 | 10:37 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर के युवा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।.

see more..