Monday, Sep 7 2026 | Time 12:01 Hrs(IST)
भारत


जुबीन गर्ग के दोनों पीएसओ गिरफ्तार

सिलीगुडी, 10 अक्टूबर (वार्ता) असम पुलिस की एसआईटी टीम ने शुक्रवार को दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नांदेश्वर बोरा और परेश बैश्य के रूप में की गयी है।
इन दोनों पीएसओ के बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाये जाने पर उन्हें मंगलवार को निलंबित कर दिया गया था। संगीतकार की मौत मामले में वांछित सिंगापुर स्थित एक एनआरआई भी जांचकर्ताओं के सामने पेश हुआ था।
लगभग एक दशक पहले प्रतिबंधित उग्रवादी समूह उल्फा की धमकी मिलने के बाद असमिया गायक जुबीन गर्ग की सुरक्षा में दोनों पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।
पुलिस के मुताबिक जांच में दोनों पीएसओ के बैंक खातों में संदिग्ध लेने-देन का पता चला। इन दोनों की आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक राशि एक के खाते में 70 लाख और दूसरे में 45 लाख रुपये का पता चला। इस कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
दिवंगत गायक, संगीतकार और अभिनेता की असामयिक मौत ने अरुणाचल प्रदेश समते पूरे पूर्वोत्तर को गहरे शोक में डाल दिया है।
जुबीन 19 सितंबर को सिंगापुर में समंदर में तैरने के लिये गये थे और इसी दौरान रहस्यमयी स्थितियों में उनकी मौत हो गयी थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के चौथे आयोजन में शामिल होने के लिये सिंगापुर गये थे।
सं जितेन्द्र
वार्ता
More News

आरएसएस की विचारधारा दुनिया को संघर्षों से निकाल सकती है: भागवत

07 Sep 2026 | 1:01 AM

नयी दिल्ली/लंदन, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को लंदन में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू सभ्यता की विचारधारा को वैश्विक संघर्षों के समाधान का आधार बताते हुए कहा कि दुनिया को मतभेदों के बजाय समानताओं पर ध्यान देना और 'जियो और जीने दो' की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।.

see more..

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद शिक्षक फ्रंट ने छात्रावासों के ऑडिट की मांग की

06 Sep 2026 | 10:52 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक शिक्षक फ्रंट (एनडीटीएफ) ने राष्ट्रीय राजधानी के सत्य निकेतन में छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही एक निजी इमारत के ढहने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की समय-बद्ध तरीके से जांच होनी चाहिए और दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के इर्द-गिर्द मौजूद निजी छात्रावासों और किराये पर उठाये जाने वाले मकानों का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट होना चाहिये। .

see more..

इसरो का निजीकरण नहीं होगा, उन्नत अंतरिक्ष मिशनों पर रहेगा मुख्य फोकस

06 Sep 2026 | 9:39 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मीडिया में उसके निजीकरण या अंतरिक्ष क्षेत्र में उसकी भूमिका घटाने से जुड़ी खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। .

see more..

मोदी और अमित शाह ने दिल्ली में इमारत ढहने की घटना में तीन लोगों की मौत पर शोक जताया

06 Sep 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर को एक पांच मंजिला भवन के ढ़हने की घटना में तीन लोगों की मौत पर दुख जताया है। .

see more..

सत्य निकेतन हादसे पर खरगे, राहुल, प्रियंका ने जतायी गहरी चिंता

06 Sep 2026 | 8:34 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरी चिंता जताते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की अपील की है। हादसे में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्रों समेत कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है और घटनास्थल पर राहत बचाव कर लगातार किए जा रहे हैं।.

see more..