Saturday, Mar 14 2026 | Time 04:50 Hrs(IST)
भारत


पश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाला: मंत्री सुजीत बोस के ठिकानों सहित 11 स्थानों पर ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राज्यभर में 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
यह कार्रवाई राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुजीत बोस से जुड़े परिसरों सहित कई जगहों पर जारी है।
ईडी सूत्रों के अनुसार, तलाशी अभियान कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में चलाया जा रहा है। जिन परिसरों पर छापे मारे गए हैं, उनमें सुजीत बोस का सरकारी और निजी कार्यालय, उनसे जुड़ी कंपनियों के दफ्तर और उनके निकट सहयोगियों के घर शामिल हैं।
यह मामला उस नगरपालिका भर्ती घोटाले से संबंधित है, जिसकी जांच सीबीआई की एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज इस एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि राज्य में भर्ती घोटाला केवल शिक्षकों की नियुक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विभिन्न नगरपालिकाओं में हुयी अवैध नियुक्तियों तक फैला हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी ने इस मामले में मंत्री सुजीत बोस और राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवासीय परिसरों पर तलाशी ली थी। आज की कार्रवाई इस घोटाले की जांच के दायरे को और व्यापक बनाती दिख रही है।
ईडी अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि अवैध भर्तियों के बदले बड़े पैमाने पर धन का लेनदेन हुआ था।
ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है। एजेंसी आने वाले दिनों में संबंधित अधिकारियों और नेताओं से पूछताछ भी कर सकती है।
पश्चिम बंगाल में हाल के महीनों में भर्ती घोटालों को लेकर कई बार केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
सं जितेन्द्र
वार्ता
More News

कैश-फॉर-क्वेरी मामला : लोकपाल अधिनियम के तहत मंजूरी से जुड़े कानून पर सुप्रीम कोर्ट करेगा स्थिति स्पष्ट

13 Mar 2026 | 10:57 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोपी लोक सेवकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने और मुकदमा शुरू करने के लिए जांच एजेंसियों को दी जाने वाली मंजूरी को नियंत्रित करने वाले कानूनी संरचना की जांच करने पर सहमत हो गया है।.

see more..

दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री ने गोयल से की मुलाकात

13 Mar 2026 | 10:42 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) भारत की यात्रा पर दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू ने शुक्रवार को राजधानी में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की और दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा," भारत-कोरिया आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर हमारी सकारात्मक चर्चा हुई। हमने व्यापार को और गहरा करने, भारत से विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने और दोनों देशों के उद्यमों के लिए के लिए नए अवसर खोलने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।".

see more..

हरियाणा में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विश्व बैंक देगा सहायता

13 Mar 2026 | 10:33 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) हरियाणा की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और युवाओं एवं महिलाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा करने मैं सहायता के उद्देश्य से विश्व बैंक ने केंद्र सरकार और हरियाणा राज्य सरकार के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है।.

see more..

नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 में गोवा दूसरे स्थान पर

13 Mar 2026 | 9:27 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि नीति आयोग के राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) 2026 में राज्य का दूसरा स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का क्षण है और यह राजकोषीय अनुशासन और जिम्मेदार शासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।.

see more..

इंडिगो 14 मार्च से टिकटों पर लगायेगी 'फ्यूल चार्ज', उड़ान होगी महंगी

13 Mar 2026 | 8:59 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि का बोझा यात्रियों के साथ साझा करने का निर्णय करते हुए अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लागू करने की घोषणा की है जो गंतव्य के हिसाब से 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक होगा ।.

see more..