Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:43 Hrs(IST)
भारत


रामअवतार जग्गी हत्याकांड में उच्चतम न्यायालय का उच्च न्यायालय को निर्देश; सीबीआई की अपील सुनी जाए

नयी दिल्ली/रायपुर, 06 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड मामले में गुरुवार को उच्चतम न्यायालय ने एक अहम निर्णय में सीबीआई की अपील को स्वीकार करते हुए उसे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को वापस भेजने का आदेश दिया है, ताकि मामले की साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर पर विस्तृत सुनवाई की जा सके।
उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई की अपील में विलम्ब को माफ़ करते हुए यह निर्देश दिया है।
उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने यह फैसला सुनाया।
यह मामला 04 जून 2003 का है, जब एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच राज्य पुलिस द्वारा की गई, लेकिन बाद में असंतोष के चलते मामला सीबीआई को सौंपा गया। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में अमित जोगी (पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र) समेत कई लोगों पर साजिश और हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए थे।
हालांकि, 31 मई 2007 को विशेष सीबीआई अदालत ने सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया, जबकि अन्य 28 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।
इसके खिलाफ राज्य सरकार, सीबीआई और पीड़ित सतीश जग्गी ने बिलासपुर उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने तकनीकी आधारों पर इन याचिकाओं को खारिज कर दिया।
उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि जब किसी आपराधिक मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) को सौंपी जाती है, तो अपील का अधिकार राज्य सरकार के बजाय केंद्र सरकार के पास होता है। इस आधार पर राज्य सरकार की याचिका को अस्वीकार कर दिया गया।
वहीं, पीड़ित सतीश जग्गी की अपील भी इसलिए खारिज की गई क्योंकि अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 372, जो पीड़ित को अपील का अधिकार देती है, वर्ष 2009 में लागू हुई, जबकि बरी करने का आदेश 2007 में आया था।
हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई की अपील में हुई देरी को माफ करते हुए कहा कि इतने गंभीर आपराधिक मामले को केवल तकनीकी कारणों से खारिज नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान अमित जोगी, राज्य सरकार और पीड़ित पक्ष सभी को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाए।
इस फैसले से 22 साल पुराने रामअवतार जग्गी हत्याकांड की कानूनी लड़ाई को नई दिशा मिली है और अब उच्च न्यायालय में इसके तथ्यों, साक्ष्यों और परिस्थितियों की दोबारा समीक्षा होगी।
पंकज , मनोहर , जांगिड़
वार्ता
More News

दिल्ली में तेजी से बढ़ा प्रदूषण, ग्रैप-3 के कुछ ही घंटे बाद लागू हुआ ग्रैप-4

13 Dec 2025 | 8:52 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण तेजी से बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शनिवार को सुबह ग्रैप-3 लागू किया और शाम होते-होते ग्रैप-4 लागू करने की स्थिति बन गयी।.

see more..

पराली जलाने की शून्य घटनाएं प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी सफलता: रेखा गुप्ता

13 Dec 2025 | 8:47 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर वार्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि वर्ष 2025 की शीत ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पराली जलाने की एक भी घटना दर्ज न होना, दिल्ली सरकार की प्रदूषण नियंत्रण नीति की बड़ी और ठोस उपलब्धि है। .

see more..

निजी ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : रिजिजू

13 Dec 2025 | 8:36 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने वाले हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह जल्दी आवेदन करें और केवल अधिकृत हज ग्रुप आयोजकों (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) को ही चुनें। .

see more..

खरगे-राहुल ने केरल के मतदाताओं का जताया आभार -

13 Dec 2025 | 8:18 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा वायनाड से पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को मिली सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए केरल के मतदाताओं का अभार जताया है।.

see more..

कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली रविवार को

13 Dec 2025 | 7:57 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने 'वोट चोरी' के खिलाफ चलाए गये अपने अभियान के तहत रविवार 14 अप्रैल को यहां रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट चोर - गद्दी छोड़' महा रैली की तैयारी पूरी कर ली है। .

see more..