Monday, Jan 19 2026 | Time 02:18 Hrs(IST)
भारत


राजनाथ कल रक्षा संपदा दिवस समारोह की अध्यक्षत करेंगे

नयी दिल्ली 15 दिसम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को यहां रक्षा संपदा भवन में रक्षा संपदा दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और 61 छावनी बोर्डों के रक्षा भूमि प्रबंधन तथा नगर प्रशासन के क्षेत्र में सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्टत कार्य के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस वर्ष के समारोह का विशेष महत्व है क्योंकि विभाग अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह 1765 की विरासत को मना रहा है जब पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में पहला छावनी बोर्ड स्थापित किया गया था। इसके बाद दानापुर (1766), मेरठ (1803), अंबाला (1843) और दिल्ली (1915) जैसे छावनी बोर्ड बने जिन्होंने भारत में रक्षा और भूमि प्रशासन की नींव रखी। बाद में 16 दिसंबर, 1926 को रक्षा मंत्रालय के तहत भूमि और छावनी बोर्ड विभाग के रूप में इसे औपचारिक रूप दिया गया।
रक्षा संपदा विभाग , रक्षा मंत्रालय के तहत सरकार की सबसे बड़ी भूमि संपत्ति का प्रबंधन करता है। इस विभाग ने एक असाधारण आधुनिकीकरण यात्रा शुरू की है और खुद को डिजिटल और तकनीक-सक्षम भूमि प्रबंधन में एक अग्रणी के रूप में बदल दिया है। विभाग ने 20 लाख छावनी निवासियों को शत प्रतिशत नगरपालिका सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करके ई-छावनी परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया है। जल संरक्षण और जल निकायों के कायाकल्प के लिए विभाग के प्रयासों को उच्चतम स्तर पर सराहा गया है क्योंकि इसे जल संचय जन भागीदारी के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है।
संजीव
वार्ता
More News

मनरेगा बचाओ अभियान की कांग्रेस नेतृत्व ने की समीक्षा

18 Jan 2026 | 10:07 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आगामी 20 जनवरी को अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में एक ग्रामीण चौपाल में शामिल होकर देशव्यापी मनरेगा बचाओ अभियान को गति देंगे और श्रमिकों से सीधा संवाद करेंगे।.

see more..

ज़ूम डेवलपर्स धोखाधड़ी मामले में अदालत ने बैंकों को 180.87 करोड़ रुपये की संपत्ति वापस करने का आदेश

18 Jan 2026 | 9:22 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) इंदौर की एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने मेसर्स ज़ूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (जेडडीपीएल) से जुड़े धोखाधड़ी मामले में बैंकों को 180.87 करोड़ रुपये की संपत्ति वापस करने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने यह जानकारी दी है।.

see more..

लोकसभा अध्यक्ष लखनऊ में पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे

18 Jan 2026 | 9:06 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश् विधानसभा में होने वाले 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। .

see more..

मजबूत वैश्विक सहभागिता से विश्व पुस्तक मेला को मिली नई पहचान

18 Jan 2026 | 8:57 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से चल रहा नौ दिवसीय नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला रविवार को मजबूत वैश्विक सहभागिता नई पहचान के साथ संपन्न हो गया। .

see more..
दिल्ली जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए भाजपा सहित समाज के वर्गों के लोग

दिल्ली जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए भाजपा सहित समाज के वर्गों के लोग

18 Jan 2026 | 8:47 PM

दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से रविवार को यहां मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दही-चूड़ा भोज का आयोजित किया गया, जिसमें जदयू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली जदयू के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा, "इस भोज के आयोजन का मुख्य उदेश्य बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को राज्य की लोक परंपरा से बांधे रखना तथा देश के अन्य लोगों को इससे जोड़कर सांस्कृतिक एकता का संदेश देना है।

see more..