Monday, May 18 2026 | Time 15:15 Hrs(IST)
भारत


मिजोरम-लद्दाख का जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से समझौता

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी, संवहनीय और समुदाय आधारित बनाने के लिए मिजोरम और लद्दाख ने केंद्र सरकार के साथ सुधार-आबद्ध समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार इस करार में ग्राम पंचायत आधारित सेवा-केंद्रित और जन भागीदारी वाले मॉडल से जल प्रबंधन में स्थानीय भागीदारी बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इससे संचालन एवं रखरखाव के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार भी लागू किए जाएंगे।
जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की आभासी उपस्थिति में हुए इस समझौते के दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल 2028 तक ''हर घर जल'' लक्ष्य हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मिजोरम की प्रगति की सराहना करते हुए लद्दाख में तेजी से कार्यान्वयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
अभिनव , जांगिड़
वार्ता
More News

मोदी ने वीडी सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

18 May 2026 | 2:42 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और नयी राज्य सरकार को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।.

see more..

मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर सतीशन को दी बधाई

18 May 2026 | 2:30 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और नयी राज्य सरकार को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। .

see more..

पेपर लीक पर सुरजेवाला का केन्द्र सरकार पर आरोप, बोले- युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़

18 May 2026 | 2:29 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नीट 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि देश का परीक्षा तंत्र पूरी तरह से शिक्षा माफिया के सामने समर्पण कर चुका है और मेधावी छात्रों के भविष्य की "सरेआम नीलामी" हो रही है।.

see more..

मोदी ने लखीमपुर खीरी दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त, मुआवज़े की घोषणा

18 May 2026 | 2:18 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।.

see more..

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई दी

18 May 2026 | 1:32 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई देते हुए वंचितों के लिए उनकी सेवा और प्रतिबद्धता की सराहना की।.

see more..