Monday, May 18 2026 | Time 15:25 Hrs(IST)
भारत


आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 08 मई)

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं
1794 : ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस की पहचान करने वाले वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर का निधन
1828 : मानव सेवा के कार्यों के लिए पहले नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हेनरी डयूनेन्ट का जन्म।
1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस।पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
1933 : महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया।
1945 : यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त, यूरोप में वी-ई-डे यानी ‘जीत के दिन’ के तौर पर मनाया जाता है।
1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ युद्ध जैसे धमकी भरे बयान जारी करने से बाज आने को कहा।
1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।
1980 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक के उन्मूलन की घोषणा की।
1984 : सोवियत संघ ने लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया
1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।
2000: भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2001 : अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर।
2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने बनाया था।
2007 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में बिहार में सीवान की अदालत ने शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाई।
2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।
2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।
2018 : अमेरिकी के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने की घोषणा की।
2020 : देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई।
2022 : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2023 : राजस्थान में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में तीन महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित।
2023 : अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत।
संतोष
वार्ता
More News
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

18 May 2026 | 2:59 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। श्री रमेश ने सोमवार को सभापति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने 15 मई को संवाददाता सम्मेलन में संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है।

see more..

मोदी ने वीडी सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

18 May 2026 | 2:42 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और नयी राज्य सरकार को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।.

see more..

मोदी ने मुख्यमंत्री बनने पर सतीशन को दी बधाई

18 May 2026 | 2:30 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और नयी राज्य सरकार को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। .

see more..

पेपर लीक पर सुरजेवाला का केन्द्र सरकार पर आरोप, बोले- युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़

18 May 2026 | 2:29 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नीट 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि देश का परीक्षा तंत्र पूरी तरह से शिक्षा माफिया के सामने समर्पण कर चुका है और मेधावी छात्रों के भविष्य की "सरेआम नीलामी" हो रही है।.

see more..

मोदी ने लखीमपुर खीरी दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त, मुआवज़े की घोषणा

18 May 2026 | 2:18 PM

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।.

see more..